कोरोना वायरस ने इस समय पूरे देश में तबाही मचाई हुई है। इस जानलेवा वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 9352 हो गई है वहीं, कुल मौत का आंकड़ा 324 हो गया है। पिछले 24 घंटे में 905 नए पॉजिटिव मामले सामने आए तो जबकि 51 लोगों की मौत हो गई। इस मुश्किल समय में भी लोग मदद करने से पीछे नहीं हट रह रहे हैं। बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान भी अपनी तरफ से लगातार सहायता कर रहे हैं।
कोरोना से जंग में फिर आगे आए शाहरुख खान, इस बार भी दिल खोलकर की मदद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बताया है कि शाहरुख खान ने सरकार की मदद करने के लिए 25 हजार PPE किट दी हैं। अभिनेता का आभार व्यक्त करते हुए उन्होंने ट्वीट किया तो उस पर शाहरुख ने भी जवाब देते हुए आभार जताया।
शाहरुख खान और उनके मीर फाउंडेशन का आभार व्यक्त करते हुए राजेश टोपे ने ट्वीट किया, '25 हजार PPE किट के आपके योगदान के लिए बहुत धन्यवाद शाहरुख खान। यह कोविड-19 के खिलाफ हमारी लड़ाई में सहयोग करेगी और इससे चिकित्सकों की सुरक्षा करने में भी हमें काफी आसानी होगी।'
Many thanks Mr. Shah Rukh Khan for your kind contribution of 25,000 PPE kits. This will go a long way in supporting our fight against COVID19 & protecting our frontline medical care team @iamsrk @MeerFoundation @CMOMaharashtra
इस ट्वीट पर शाहरुख ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'किट के स्रोत में आपकी सभी मदद के लिए धन्यवाद। हम सभी इस प्रयास में हैं कि हम अपनी और मानवता की रक्षा कर सकें। सेवा करके खुशी हुई। आपका परिवार और टीम सुरक्षित और स्वस्थ रहे।
Thank you sir for all your help to source the kits. We are all together in this endeavour to protect ourselves and humanity. Glad to be of service. May your family & team be safe and healthy. https://t.co/DPAc7ROh7i
शाहरुख ने हाल ही में पीएम केयर्स फंड और महाराष्ट्र मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद दी है। इसके अलावा पर्सनल प्रोटेक्टिव किट, एक महीने तक मुंबई के 5,500 परिवारों को खाना और जरूरत का सामान, साथ ही मजूदरों को खाना मुहैया करवाने का एलान किया है।