फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kriti Kharbanda: इंटरनेशनल फ्लाइट से वापस लौटी थीं ये अभिनेत्री, बोलीं- 'घर पहुंचीं तो लक्षण दिखाई दिए...'

Fri, 10 Apr 2020 03:20 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 10 Apr 2020 03:20 PM IST
विज्ञापन
Kriti Kharbanda Coronavirus Covid 19 Positive feels like share her story
kriti kharbanda - फोटो : social media

पूरा देश लॉकडाउन से गुजर रहा है। ऐसे में ज्यादातर सितारे अपने घर पर ही हैं। लॉकडाउन से कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री कृति खरबंदा एक इंटरनेशनल फ्लाइट से वापस मुंबई लौटी थीं। तब से कृति क्वारंटीन में ही हैं।

Kriti Kharbanda Coronavirus Covid 19 Positive feels like share her story
Kriti Kharbanda - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

कृति इस कदर डर गई थीं कि उन्हें लगने लगा था कि वो कोरोना संक्रमित हो गई हैं। बीते महीने कृति ब्वॉयफ्रेंड पुलकित सम्राट के भाई की सगाई में दिल्ली में थीं। जहां से उन्होंने एक इंटरनेशनल फ्लाइट ली थी और मुंबई पहुंची थीं। मुंबई आते ही सर्दी-खांसी ने उन्हें चपेट में ले लिया।

Kriti Kharbanda Coronavirus Covid 19 Positive feels like share her story
Pulkit and Kriti - फोटो : instagram

मुंबई मिरर से बात करते हुए कृति ने बताया कि 'घर पहुंचते ही मुझे जुकाम हो गया था साथ ही खांसी भी आ रही थी। तब तक देश में कोरोना के लिए टेस्ट किट उपलब्ध नहीं था इसलिए डॉक्टर ने मुझसे उस वक्त से ही अलग रहने की सलाह दी थी। साथ ही उन्होंने लक्ष्णों पर निगरानी रखने के लिए कहा था। मेरी तबीयत जब तक ठीक नहीं हुई मैं तीन दिन तक बेहद परेशान रही। मुझे ऐसा लग रहा था कि कहीं कोरोना पॉजिटिव तो नहीं हो गई।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Kriti Kharbanda Coronavirus Covid 19 Positive feels like share her story
pulkit kriti - फोटो : social media

कीर्ति ने बेचैनी से बचने के लिए मेडिटेशन की मदद ली। फिलहाल कीर्ति और पुलकित एक ही बिल्डिंग में रह रहे हैं। कीर्ति कहती हैं कि 'मैं शुक्र मनाती हूं कि पुलकित मेरे साथ हैं। उन कपल के बारे में सोच भी नहीं सकती हूं जो अलग-अलग रहते हैं। लॉकडाउन में वो कैसे मैनेज कर रहे होंगे।'

विज्ञापन
Kriti Kharbanda Coronavirus Covid 19 Positive feels like share her story
kriti kharbanda - फोटो : instagram
इससे पहले कृति ने ये भी बताया कि 21 दिन के लॉकडाउन के दौरान पुलकित उनका कैसे ख्याल रख रहे हैं। कृति खरबंदा ने कहा- 'पुलकित ही मेरा इन दिनों ख्याल रख रहे हैं। वो मुझे घर में कुछ भी करने नहीं देते। मैंने आज तक पुलकित जैसा ध्यान रखने वाला ब्वॉयफ्रेंड नहीं देखा। पुलकित गिटार बजाते हैं और मैं उनसे आजकल पियानो बजाना सीख रही हूं।'
 

अमेरिका के लॉस एंजेलिस में फंसीं ये अभिनेत्री, बोलीं- 'मास्क तक नहीं मिल रहा'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed