{"_id":"61179dc08ebc3ee03a73eae8","slug":"covid-19-priyanka-chopra-nick-jonas-raise-over-usd-3-million-to-help-india-fight-against-the-pandemic","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कोविड-19: प्रियंका और निक ने जुटाए 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर, भारत की करेंगे मदद","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कोविड-19: प्रियंका और निक ने जुटाए 30 करोड़ अमेरिकी डॉलर, भारत की करेंगे मदद
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 14 Aug 2021 04:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
प्रियंका चोपड़ा
- फोटो : Instagram/PriyankaChopra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने कोरोना महामारी से भारत की मदद के लिए करोड़ों रुपये का फंड जुटाया है। उन्होंने इस बात की जानकारी अपने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए दी है। प्रियंका और निक ने भारत को कोरोना संकट से उभारने के लिए 30 लाख अमेरिकी डॉलर जुटाए हैं। यह रकम उन्होंने कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान फंडरेजिंग के जरिए जुटाई है। इस रकम के जरिए भारत में कोरोना वायरस की चपेट में आए लोगों की मदद की जाएगी।
बता दें कि अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भारत में कोरोना वायरस के कहर को देखते हुए इसी साल अप्रैल में फंडरेजिंग की शुरुआत की थी। उन्होंने अपने प्रशंसकों और सोशल मीडिया यूजर्स से भारत की मदद की अपील की थी। जिसके बाद यह रकम जुटाई गई है। प्रियंका इस वक्त लंदन में अपने अपकमिंग शो 'सिटडेल' की शूटिंग कर रही हैं। जिसे रूसो ब्रदर्स निर्देशित कर रहे हैं।
2 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : Instagram
यह शो एक स्पाई-थ्रिलर है जिसमें प्रियंका और 'गेम ऑफ थ्रोन्स' फेम अभिनेता रिचर्ड मैडेन के साथ नजर आएंगी। प्रियंका और निक ने इस रकम को जुटाने में सहयोग करने वाले सभी यूजर्स और फंड दाताओं का शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने डोनेशन के लिए सभी का आभार जताया है और कहा कि जब भारत को मदद की जरूरत थी आप लोग आगे आए। उन्होंने कहा कि दुनिया भर से 15,000 से ज्यादा लोग भारत की मदद के लिए आगे आए हैं।
3 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : Instagram
निक ने कहा कि भारत की मदद के लिए दुनिया भर से लोगों का समर्थन और प्यार मिला है। अजनबी लोगों ने भी मदद की है। प्रियंका ने कहा कि हमने इसे एक साथ कर दिखाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
- फोटो : Twitter
प्रियंका अपनी अगली फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' में दिखाई देंगी। इसमें वो सेलीन डायोन और सैम ह्यूगन के साथ मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसके अलावा, वह 'मैट्रिक्स 4' और हाल ही में घोषित फिल्म 'जी ले जरा' में भी दिखाई देंगी। इस फिल्म को फरहान अख्तर निर्देशित करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
आपको बता दें कि प्रियंका और निक जोनस ने 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के मशहूर उम्मेद पैलेस में शादी की थी। उनकी शादी हिंदू और क्रिस्चन दोनों रीति-रिवाज के जरिए हुई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।