{"_id":"67c1ee9dd670295f2b0245c9","slug":"crazxy-box-office-collection-day-1-sohum-shah-girish-kohli-shilpa-shukla-film-did-not-beat-tumbbad-earnings-2025-02-28","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Crazxy Collection Day 1: क्रिटिक्स ने सराहा पर कमाई में कमजोर रही 'क्रेजी', नहीं तोड़ पाई 'तुम्बाड़' का रिकॉर्ड","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Crazxy Collection Day 1: क्रिटिक्स ने सराहा पर कमाई में कमजोर रही 'क्रेजी', नहीं तोड़ पाई 'तुम्बाड़' का रिकॉर्ड
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Fri, 28 Feb 2025 10:43 PM IST
सार
Crazxy Collection Day 1: सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ चुका है, लेकिन यह फिल्म ओपनिंग डे पर कुछ खास अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई।
विज्ञापन
1 of 5
'क्रेजी'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अभिनेता सोहम शाह की फिल्म 'क्रेजी' आखिरकार आज शुक्रवार, 28 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को लेकर काफी दिनों से चर्चा थी, क्योंकि 'तुम्बाड' के बाद फैंस सोहम की नई फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। वहीं, अब फिल्म के पहले दिन के कमाई के आंकड़े भी सामने आ चुके हैं। चलिए जानते हैं कि फिल्म ने कितनी कमाई की है।
2 of 5
'क्रेजी'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
पहले दिन की कमाई
'क्रेजी' को लेकर निर्माताओं को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन पहले दिन के आंकड़े देख यह समझ आ रहा है कि फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और पहले दिन अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, 'क्रेजी' ने पहले दिन महज 77 लाख रुपये की कमाई की है। ओपनिंग डे पर ही यह फिल्म लाखों रुपये में सिमट गई।
3 of 5
'क्रेजी'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
फिल्म का बजट
रिपोर्ट्स के अनुसार, सोहम शाह की 'क्रेजी' 20 करोड़ रुपये के बजट में बनी है। फिल्म को समीक्षकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली थी, बावजूद इसके फिल्म पहले दिन करोड़रुपये का आंकड़ा तक नहीं छू पाई। वहीं, अब उम्मीद है कि फिल्म को वीकएंड की छुट्टी का फायदा मिलेगा और इसकी कमाई में उछाल देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'क्रेजी'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
सोहम की पिछली का कलेक्शन
सोहम शाह की आखिरी रिलीज फिल्म 'तुम्बाड' थी, जिसे समीक्षकों के साथ-साथ दर्शकों का भी भरपूर प्यार मिला था। हालांकि, जब यह फिल्म 2018 में रिलीज हुई थी तो यह फ्लॉप साबित हुई, लेकिन 2024 इस फिल्म को री-रिलीज किया गया, जिसके साथ यह हिट साबित हुई। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 44.05 करोड़ रुपये की कमाई की, जबकि इस फिल्म का बजट 15 करोड़ रुपये था।
विज्ञापन
5 of 5
क्रेजी
- फोटो : इंस्टाग्राम
'क्रेजी' के कलाकार
गिरीश कोहली द्वारा लिखित और निर्देशित 'क्रेजी' को सोहम शाह, मुकेश शाह, अमिता शाह, आदेश प्रसाद और अंकित जैन द्वारा सह-निर्मित किया गया है। इसमें सोहम के साथ शिल्पा शुक्ला , निमिषा सजायन और टीनू आनंद जैसे कई कलाकार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।