फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पांच खबरें: क्राइम ब्रांच को राज कुंद्रा के ऑफिस से मिली खुफिया अलमारी और तारक मेहता के सेट पर नहीं पहुंच रहीं मुनमुन दत्ता

Sun, 25 Jul 2021 12:26 AM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sun, 25 Jul 2021 12:26 AM IST
विज्ञापन
Crime branch found a hidden cupboard in raj kundra viaan office and tarak mehta makers reveals truth about Munmun dutta not reaching on sets
राज कुंद्रा, मुनमुन दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

पोर्न फिल्में बनाने और उन्हें गैर कानूनी तरीके से एप्स पर अपलोड करने के आरोप में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा पुलिस हिरासत में हैं। उनसे जुड़े खुलासे हर रोज हो रहे हैं। हाल ही में मुंबई पुलिस ने बताया है कि क्राइम ब्रांच को पोर्नोग्राफी मामले के सिलसिले में तलाशी के दौरान राज कुंद्रा के अंधेरी स्थित वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस से एक खुफिया अलमारी मिली है। क्राइम ब्रांच लगातार इस केस की जांच कर रही है और नई नई बातें सामने आ रही हैं। बता दें कि मुंबई पुलिस ने ये भी खुलासा किया था कि राज कुंद्रा के व्हाट्सएप चैट में उन्हें उस डील के बारे में भी पता चला था जहां राज कुंद्रा 9 करोड़ रुपये के लिए वीडियोज बेचने की बात कर रहे थे। पुलिस का मानना है कि इसके तार अंतर्राष्ट्रीय स्तर तक जुड़े हो सकते हैं।



पोर्नोग्राफी केस: राज कुंद्रा के वियान और जेएल स्ट्रीम ऑफिस से क्राइम ब्रांच को मिली खुफिया अलमारी

Crime branch found a hidden cupboard in raj kundra viaan office and tarak mehta makers reveals truth about Munmun dutta not reaching on sets
मुनमुन दत्ता - फोटो : Instagram

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में बबीता का किरदार निभाने वालीं मुनमुन दत्ता को कौन नहीं जानता। बबीता जी और जेठालाल के बीच दिखाए जाने वाले बॉन्ड पर सोशल मीडिया पर खूब मीम्स बनते हैं। बबीता जी के किरदार में अभिनेत्री मुनमुन दत्ता के अभिनय को लोग खूब पसंद करते हैं। तारक मेहता की जब से शुरुआत हुई है, मुनमुन तब से ही इस शो का हिस्सा हैं। शो में वे बबीता अय्यर का जबरदस्त किरदार निभाती हैं।

Taarak Mehta ka Oolta Chashmah: बबीता जी के शो छोड़ने पर से उठा पर्दा, सेट पर नहीं पहुंच रहीं मुनमुन दत्ता 

Crime branch found a hidden cupboard in raj kundra viaan office and tarak mehta makers reveals truth about Munmun dutta not reaching on sets
श्रुति गेरा - फोटो : instagram

सोमवार को राज कुंद्रा और 11 आरोपियों को पोर्नोग्राफी रैकेट में गिरफ्तार कर लिया था। उसके बाद से ही मॉडल्स और अभिनेत्रियां सामने आकर इस गंदे कारनामे के बारे में पोल खोल रही हैं। पूनम पांडे और शर्लिन चोपड़ा इस विषय में बोल चुकी हैं। हाल ही में एक्ट्रेस श्रुति गेरा ने एक चौंका देने वाला खुलासा किया है। एक्ट्रेस का कहना है कि बॉलीवुड में लड़कियों को न्यूड वीडियो शूट करने के लिए पहले ड्रग दिए जाते हैं और फिर पोर्न फिल्मों में काम करने के लिए उन्हें मजबूर किया जाता है। हालांकि यह पहली बार नहीं है जब कोई अभिनेत्री ऐसा कुछ कह रही हैं।

Expose: अभिनेत्री श्रुति गेरा का चौंका देने वाला खुलासा, कहा- न्यूकमर्स को ड्रग्स देकर बनवाते हैं अश्लील वीडियो

विज्ञापन
विज्ञापन
Crime branch found a hidden cupboard in raj kundra viaan office and tarak mehta makers reveals truth about Munmun dutta not reaching on sets
शिल्पा शेट्टी संग राज कुंद्रा - फोटो : अमर उजाला मुंबई

राज कुंद्रा की पुलिस हिरासत बढ़ने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम शिल्पा शेट्टी के मुंबई स्थित घर पर पूछताछ के लिए पहुंची थी। खबरों की मानें तो पुलिस यह जांच कर रही है कि शिल्पा शेट्टी को उनके पति के अश्लील फिल्म कारोबार से कथित तौर पर जुड़े होने की जानकारी थी या नहीं। पुलिस की एक टीम उनके बंगले पर गई थी, जो कि वहां पर करीब पांच घंटे से ज्यादा समय तक रही। इसी बीच शिल्पा ने एक बयान दिया है जो सुर्खियों में बना हुआ है।


Raj Kundra: शिल्पा शेट्टी का दावा, 'पोर्न नहीं इरोटिक फिल्में बनाते थे राज', एप के कंटेंट पर जानकारी से किया इनकार

विज्ञापन
Crime branch found a hidden cupboard in raj kundra viaan office and tarak mehta makers reveals truth about Munmun dutta not reaching on sets
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

छोटे परदे पर बिग बॉस के अगले सीजन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। शो प्रसारित करने वालों ने इसके पहले इसकी हवा बनाने के लिए ओटीटी पर अलग से एक रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ बना डाला है और सलमान खान वाले शो की अगवानी के लिए ओटीटी पर जो बिग बॉस शो होने जा रहा है, उसका एंकर करण जौहर को बना डाला है। 


करण जौहर को अब सलमान खान के नाम का सहारा, रियलिटी शो ‘बिग बॉस ओटीटी’ के होस्ट बनकर करेंगे नई शुरुआत

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed