फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

काम करते हुए निर्देशक करण मल्होत्रा ने मनाया बर्थडे, बोले,- 'शमशेरा' का असली मजा बड़े परदे पर ही आएगा

Sat, 24 Jul 2021 07:43 PM IST
विजयाश्री गौर अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 24 Jul 2021 07:43 PM IST
विज्ञापन
Karan Malhotra celebrated his birthday working on his upcoming directorial venture Shamshera
फिल्म 'शमशेरा' की लोकेशन पर निर्देशक करण मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पुकार’ से बतौर सहायक निर्देशक करियर शुरू करने वाले करण मल्होत्रा उनके अलावा पंकज पाराशर, फराह खान, फरहान अख्तर, आशुतोष गोवारिकर और करण जौहर के भी सहायक रह चुके हैं। फिल्म ‘अग्निपथ’ के निर्देशन से निर्देशकों की पहली कतार में आ बैठे करण को अगली फिल्म ‘ब्रदर्स’ के न चलने से बड़ा झटका लगा। उसके छह साल बाद अब वह रणबीर कपूर के साथ एक मेगा बजट फिल्म लेकर तैयार हैं, जिसका नाम है, 'शमशेरा'।



फिल्म 'शमशेरा' उस दौर की कहानी है जब बीहड़, बागी और बंदूक के भी धर्म होते थे। अमीरों को लूटना और गरीबों की मदद करना बागियों का पहला फर्ज होता था और डकैत कहलाने की बजाय वह बागी कहलाना ही ज्यादा पसंद करते थे। करण कहते हैं, ‘फिल्म 'शमशेरा' जटिल मानवीय संवेदनाओं को दिखाने वाली एक बेमिसाल फिल्म है।' फिल्म की शूटिंग कब की पूरी हो चुकी है। दर्शकों को भी रणबीर कपूर की इस अगली फिल्म का बेसब्री से इंतजार है। रणबीर की एक और फिल्म ‘ब्रह्मास्त्र’ भी रिलीज की राह तक रही है। लेकिन, लोगों को उनका एक्शन देखने के लिए फिल्म 'शमशेरा' की बेकरारी ज्यादा है।

Karan Malhotra celebrated his birthday working on his upcoming directorial venture Shamshera
करण मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अपने जन्मदिन की पूर्वसंध्या पर बातें करते हुए फिल्म 'शमशेरा' के निर्देशक करण मल्होत्रा कहते हैं, "मेरी दिली तमन्ना है कि मैं ‘शमशेरा’ की मिक्सिंग पूरी करके अपने जन्मदिन का जश्न मनाऊं। एक फिल्ममेकर के रूप में मैं खुशकिस्मत हूं कि मुझे ऐसी कहानियां सुनाने का मौका मिला जिन्हें मैं एक दर्शक के रूप में पर्दे पर देखना चाहता हूं। सच कहा जाए तो फिल्म 'शमशेरा' की कहानी भी ऐसी ही है। यह जटिल मानवीय भावनाओं को पर्दे पर दिखाने वाली एक फिल्म है जिसका असली मजा बड़े पर्दे पर ही आएगा।”

Karan Malhotra celebrated his birthday working on his upcoming directorial venture Shamshera
करण मल्होत्रा, रणबीर कपूर और वाणी कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म 'शमशेरा' में रणबीर कपूर के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर एक बेहद ही दिलचस्प किरदार में दिखने वाली है। वह इस फिल्म में उत्तर भारत में घूमने वाली एक टोली का हिस्सा हैं और नाचने के उसके हुनर के जमाने में शमशेरा के अलावा और भी दीवाने हैं। फिल्म में संजय दत्त का भी एक खास रोल है। करण अपने भाग्य को इसका क्रेडिट देते हुए कहते हैं कि फिल्म 'शमशेरा' में मुझे एक सही टीम मिली। मौजूदा पीढ़ी के सितारों में अपनी अलग पहचान बना चुके रणबीर कपूर की इस फिल्म के लिए वह भरपूर तारीफ करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Karan Malhotra celebrated his birthday working on his upcoming directorial venture Shamshera
करण मल्होत्रा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करण कहते हैं, " मुझे आदित्य चोपड़ा के रूप में एक शानदार निर्माता और पूरी लगन से काम करने वाले कलाकार और तकनीशियन मिले जिन्होंने इस फिल्म की शुरुआत के बाद से हमेशा मेरा साथ दिया। रणबीर कपूर ने फिल्म 'शमशेरा' अपना बेस्ट परफॉर्मेंस दिया है। वाणी कपूर ने बखूबी उनका साथ दिया है और संजय दत्त का किरदार दर्शकों को हैरत में डाल देगा।”

विज्ञापन
Karan Malhotra celebrated his birthday working on his upcoming directorial venture Shamshera
करण मल्होत्रा, वाणी कपूर,रणबीर कपूर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

करण मानते हैं कि फिल्म 'शमशेरा'  में वो तमाम खूबियां मौजूद हैं जिसके लिए हिंदी फिल्मों को जाना जाता है। उनको भरोसा है कि ये फिल्म दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचकर लाने में सफल रहेगी। इस विश्वास की वजह पूछे जाने पर वह कहते हैं, "मैं बेहतरीन हिंदी सिनेमा को देखकर बड़ा हुआ हूं और मैं हमेशा ऐसी हिंदी फिल्म ही बनाना चाहता हूं जिसका आनंद दर्शक सिनेमाघरों में ले सकें। हम देश में कोविड-19 के हालात बेहतर होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं और पूरी धूमधाम से फिल्म 'शमशेरा' को सिर्फ सिनेमाघरों में रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed