फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिणीति-हार्दिक से दीपिका-धोनी तक: जब लोगों को दिखा बॉलीवुड और खेल का लव कनेक्शन, उड़ी थी अफेयर की अफवाह

Sat, 24 Jul 2021 07:14 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 24 Jul 2021 07:14 PM IST
विज्ञापन
Parineeti hardik to deepika dhoni when rumoured affairs of actresses and sports players shocked fans
परिणीति, हार्दिक, धोनी, दीपिका - फोटो : सोशल मीडिया

दिल बेहद मासूम होता है और ये कब किस पर आ जाए किसी को पता नहीं चलता है। बॉलीवुड हसीनाओं का दिल भी कुछ ऐसा ही रहा है जो कभी किसी अभिनेता, किसी निर्देशक, किसी बिजनेसमैन तो कभी किसी खिलाड़ी पर भी जा टिका है। बॉलीवुड का खिलाड़ियों से हमेशा एक अनोखा कनेक्शन रहा है। बहुत सी बॉलीवुड अभिनेत्रियों ने तो खिलाड़ियों से शादी कर ली वहीं जहां कुछ शादियां नहीं हो पाईं तो लिंकअप की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरीं। अनुष्का-विराट, शर्मिला- नवाब पटौदी कुछ ऐसी ही जोड़ियां हैं जिनके अफेयर और शादी ने खूब चर्चा बटोरी। इनकी शादी काफी सफल रही है। वहीं बॉलीवुड की कुछ ऐसी ऐसी अभिनेत्रियां भी रहीं जिनके स्पोर्ट्समैन के साथ अफेयर ने काफी सुर्खियां बटोरीं।



किम शर्मा-लिएंडर पेस

बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा का नाम इन दिनों टेनिस दुनिया के सितारे लिएंडर पेस संग जुड़ा रहा है। दोनों को कुछ समय पहले गोवा में स्पॉट किया गया था जहां से उनकी शानदार तस्वीरें सामने आईं थीं। दोनों ने अभी तक अपना रिश्ता ऑफिशियल तो नहीं किया है, लेकिन उन्हें देखकर हर किसी को लग रहा है कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।

Parineeti hardik to deepika dhoni when rumoured affairs of actresses and sports players shocked fans
सोनल चौहान और केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

सोनल चौहान- केअल राहुल

जन्नत गर्ल सोनल चौहान काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वो सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं। साल 2018 में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया था जिसमें उन्होंने केएल राहुल की तारीफ करते हुए लिखा था कि उन्हें खेलता देखकर बेहद खुशी हुई है और केएल राहुल इतने प्रतिभावान हैं कि उन्हें नजर अंदाज करना नामुमकिन है। हालांकि लोगों को लगा कि जन्नत गर्ल का दिल केएल राहुल के लिए धड़कने लगा है वहीं दोनों ने साफ कर दिया कि उनके बीच ऐसा कुछ नहीं है। वहीं केएल राहुल का नाम आथिया शेट्टी संग जोड़ा जा रहा है और दोनों को अक्सर साथ वक्त बिताते भी देखा जाता है।

Parineeti hardik to deepika dhoni when rumoured affairs of actresses and sports players shocked fans
दीपिका पादुकोण, धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण-एमएस धोनी

साल 2007 में जब क्रिकेटर धोनी और दीपिका पादुकोण ने एक साथ रैंप वॉक किया तो उनकी केमेस्ट्री देखकर लोग हैरान रह गए। दोनों को साथ देखकर ऐसी खबरें सामने आने लगी कि दीपिका और माही एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। दीपिका ने कहा था कि वो धोनी की फैन हैं। वहीं कुछ समय बाद दीपिका का नाम युवराज से भी जुड़ा था। हालांकि कुछ समय बाद ये अफेयर की खबरें थम गईं और दोनों ही अलग अलग रास्तों पर चल पड़े।

विज्ञापन
विज्ञापन
Parineeti hardik to deepika dhoni when rumoured affairs of actresses and sports players shocked fans
परिणीति चोपड़ा, हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया

परिणीति चोपड़ा- हार्दिक पांड्या

आज हार्दिक पांड्या भले ही नताशा के पति और नन्हे से राजकुमार के पापा हों, लेकिन एक वक्त पर उनका नाम भी बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा संग जुड़ा था। दरअसल एक बार परीणीति चोपड़ा ने ट्वीट किया कि, 'सबसे अच्छे पार्टनर के साथ परफेक्ट ट्रिप, हवा में इश्क घूल रहा है'। इस पर हार्दिक ने कमेंट करते हुए लिखा था, 'मैं बताऊं कौन, मुझे लगता है कि ये बॉलीवुड और क्रिकेट का लिंक है'। अब उनके इस पोस्ट पर ही अंदाजा लगाया जाने लगा था कि इनके बीच कुछ चल रहा है। हालांकि बाद में दोनों ने साफ कर दिया था कि उनके बीच कुछ नहीं है।

विज्ञापन
Parineeti hardik to deepika dhoni when rumoured affairs of actresses and sports players shocked fans
अनुपमा, जसप्रीत - फोटो : सोशल मीडिया

अनुपमा परमेश्वरन- जसप्रीत बुमराह

सोशल मीडिया पर जब अनुपमा और जसप्रीत एक दूसरे को फॉलो करने लगे तब ऐसी खबरें सामने आने लगी कि साउथ इंडियन अभिनेत्री और क्रिकेटर एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान अनुपमा ने कहा कि वो और जसप्रीत सिर्फ अच्छे दोस्त हैं। वहीं जब जसप्रीत ने संजना से शादी कर ली तब जाकर लोगों का भ्रम टूटा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed