तापसी पन्नू, विक्रांत मैसी और सनी कौशल अभिनीत फिल्म फिर आई हसीन दिलरुबा इन दिनों खूब सुर्खियां बटोर रही है। यह हसीना दिलरुबा का सीक्वल है। फिल्म 9 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने वाली है। इस फिल्म के पहले भाग को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। अगर आप भी क्राइम और थ्रिलर फिल्में देखने का शौक रखते हैं तो फिर हसीन दिलरुबा से पहले नेटफ्लिक्स पर मौजूद इन शानदार फिल्मों का लुत्फ उठा सकते हैं।
Crime Thrillers: महाराजा से लेकर भक्षक तक, फिर आई हसीन दिलरुबा से पहले देख डालिए ये क्राइम थ्रिलर फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विजय सेतुपति की फिल्म महाराजा सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर भी अपना जलवा दिखा रही है। फिल्म में अनुराग कश्यप नकारात्मक भूमिका में हैं। दर्शकों को फिल्म का कहानी खूब पसंद आ रही है। खास तौर पर फिल्म के क्लाइमैक्स ने लोगों का सिर घुमाकर रख दिया है।
Mahesh Bhatt: 'आलिया-शाहीन' नाम रखने से परेशान हो गई थीं महेश भट्ट की मां? निर्देशक ने बताई पीछे की बड़ी वजह
भूमि पेडनेकर की गिनती हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की प्रतिभाशाली अभिनेत्रियों में होती है। हाल ही में उनकी फिल्म भक्षक नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया था। क्राइम और सस्पेंस से भरपूर यह फिल्म दर्शकों पर अपना जादू चलाने में कामयाब रही थी।
तापसी पन्नू अभिनीत फिल्म बदला उनके करियर की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भी मुख्य भूमिका निभाई थी। सुजॉय घोष के निर्देशन में बनी इस फिल्म के क्लाइमैक्स ने दर्शकों को हैरान कर दिया था। इसे नेटफ्लिक्स पर देखा जा सकता है।
इस सूची में तापसी की हसीन दिलरुबा का नाम भी शामिल है। फिल्म में तापसी, विक्रांत और हर्षवर्धन राणे की अदाकारी लोगों को खूब पसंद आई थी। दर्शकों का भरपूर प्यार मिलने के बाद अब फिल्म की सीक्वल लोगों का मनोरंजन करने के लिए तैयार है।
1000 crore club Directors: इन निर्देशकों की फिल्मों ने कमाए 1000 करोड़, एक ने तो तीसरी फिल्म से ही रचा इतिहास