फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की इन फिल्मों में दिखी 'फैनी' जैसी तबाही, एक तो ऑस्कर नॉमिनेशन तक भी पहुंचीं

Fri, 03 May 2019 02:16 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 03 May 2019 02:16 PM IST
विज्ञापन
cyclone fani effect bollywood film inspire save the earth
tum mile, kedarnath - फोटो : social media

चक्रवाती तूफान फैनी ने देश के कई हिस्सों में तबाही ला दी है। ओडिशा के समुद्री तट पर तेज हवाओं और बारिश से लाखों जिंदगियों पर असर पड़ा है। इस तबाही के पीछे की वजह ग्लोबल वार्मिंग को अनदेखा नहीं किया जा सकता।पर्यावरण में आए बदलाव से कभी सूखा तो कभी बाढ़ का सामना करना पड़ता है। बॉलीवुड की ऐसी कई फिल्में रही हैं जिनमें पर्यावरण के ऐसे खतरे से आगाह करने की कोशिश की गई है। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही कुछ फिल्में....

cyclone fani effect bollywood film inspire save the earth
waqt - फोटो : social media

वक्त
फिल्म में भूकंप की वजह से लाला केदारनाथ का घर तबाह हो जाता है जिससे उसका परिवार बिखर जाता है। फिल्म में दिखाया जाता है कि किस तरह एक प्राकृतिक आपदा पूरी जिंदगी को बर्बाद कर देती है।

cyclone fani effect bollywood film inspire save the earth
mother india - फोटो : file photo

मदर इंडिया
नरगिस और सुनील दत्त की इस फिल्म में बाढ़ से पूरे गांव में तबाही मच जाती है। भुखमरी और प्लेग की बीमारी से गांववाले परेशान हैं, इस बीच कैसे ग्रामीण अपने परिवार को बचाते हैं। मदर इंडिया भारत की उन फिल्मों में से एक है जो ऑस्कर के नॉमिनेशन तक पहुंचने में कामयाब रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन
cyclone fani effect bollywood film inspire save the earth
jal film - फोटो : social media

जल
फिल्म जल में कच्छ के रण को दिखाया गया है। इसकी कहानी बक्का के इर्द गिर्द घूमती है जो सूखे के बीच पानी ढूंढ़ने की कोशिश करता है। डायरेक्टर अमोल गुप्ते की इस फिल्म में पूरब कोहली ने मुख्य भूमिका निभाई थी। 

विज्ञापन
cyclone fani effect bollywood film inspire save the earth
tum mile - फोटो : social media

तुम मिले
साल 2005 में महाराष्ट्र में आई बाढ़ पर आधारित इस फिल्म में इमरान हाशमी और सोहा अली खान मुख्य भूमिका में थे। दोनों बाढ़ के बीच फंसकर कैसे मुसीबत से निकलते हैं फिल्म में यह दिखाया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed