फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान के साथ फिल्म करके पछता रही है ये एक्ट्रेस, इशारों में जाहिर किया मलाल

Sun, 10 Dec 2017 01:28 PM IST
amarujala.com-presented by: किरण सिंह
amarujala.com-presented by: किरण सिंह Updated Sun, 10 Dec 2017 01:28 PM IST
विज्ञापन
dabangg actress sonakshi sinha says on regressive roles on women empowerment

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी की डेब्यू फिल्म 'दबंग' में उनके काम को लेकर काफी आलोचना हुई थी, यहां तक ये भी कहा जा रहा था कि वे इस तरह के रोल कर ही क्‍यों रही हैं? इस सवाल का जवाब आखिरकार सोनाक्षी ने दे ही दिया। हाल ही में मुंबई में 'शॉर्ट फिल्‍म फेस्टिवल' में सोनाक्षी ने कहा कि उनके समीक्षकों का कहना बिल्कुल सही है कि उन्हें अधिक महत्वपूर्ण और पावरफुल कैरेक्टर करना चाहिए।

dabangg actress sonakshi sinha says on regressive roles on women empowerment

सोनाक्षी ने अपने पिछले तीन प्रोजेक्ट्स 'अकीरा', 'फोर्स-2' और 'नूर' का उदाहरण दिया, जिसमें फिल्म उनके आस पास घूमती है। साथ ही जिसमें दर्शक एक स्ट्रॉन्ग किरदार से मिलते हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'इत्तेफाक' पर्दे पर आई, जिसे काफी पसंद किया। इसके अलावा वu दिलजीत दोसांझ के साथ इन दिनों एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं।

dabangg actress sonakshi sinha says on regressive roles on women empowerment

यही नहीं पिछले कुछ समय से पर्दे पर जो दमदार किरदार इनका दिख रहा है, उसके चलते करण जौहर भी एक‌ बार फिर सोनाक्षी सिन्‍हा के साथ काम करना चाहते हैं।  गौरतलब है कि जब सोनाक्षी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था, तो उन्हें अपने फिल्मों के चयन को लेकर काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। उस समय अक्सर ऐसे सवाल उठ रहे थे ‌ कि वे ऐसी फिल्में कर ही क्यों रही हैं, जिसमें उनका किरदार महत्पूर्ण नहीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
dabangg actress sonakshi sinha says on regressive roles on women empowerment

हालांकि पिछले कुछ समय में सोना ने अपने दम पर कई फिल्मों पर हिट करवाया। दिलचस्प बात ये कि उनका ये बयान सलमान खान के साथ Da-Bangg टूर शुरू होने से  ठीक कुछ दिन पहले आया है। सोनाक्षी, सलमान, डेजी शाह और सलमान खान के भतीजे दिल्ली में 10 दिसंबर से टूर का आगाज करेंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed