फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दादा साहब फाल्के अवॉर्ड में 'खिलाड़ी कुमार' की धूम, जानिए कौन रही बेस्ट एक्ट्रेस

Tue, 01 May 2018 11:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 11:35 AM IST
विज्ञापन
Dada Saheb Phalke Awards akshay kumar win best actor award
अक्षय कुमार

बॉलीवुड में फिल्मों की शुरुआत करने वाले दादा साहब का आज 148वां जन्मदिन है और इसकी पूर्व संध्या को आयोजित अवार्ड समारोह में अक्षय कुमार को श्रेष्ठ अभिनेता और सोनम कपूर व भूमि पेडणेकर को श्रेष्ठ अभिनेत्री के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Dada Saheb Phalke Awards akshay kumar win best actor award
अक्षय कुमार और भूमि पेडणेकर

दादा साहब फाल्के फिल्म फाउन्डेशन हर साल इस पुरस्कार का आयोजन करता है। अवॉर्ड जूरी ने अक्षय कुमार को फिल्म 'पैड मैन' और 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' में उनके किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का पुरस्कार दिया तो भूमि पेडणेकर को इसी फिल्म में उनके अभिनय के लिए और सोनम कपूर को 'पैड मैन' के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दिया गया।

Dada Saheb Phalke Awards akshay kumar win best actor award
Manisha Koirala

'सोनू के टीटू की स्वीटी' बेस्ट फिल्म चुनी गई। मनीषा कोइराला 'मोस्ट वर्सेटाइल एक्ट्रेस' चुनी गई तो राकेश रोशन को 'लाइफ टाइम एचीवमेंट अवॉर्ड' से नवाजा गया। वेटरन एक्ट्रेस फरीदा जलाल को सरस्वती बाई दादा साहब फाल्के अवॉर्ड दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dada Saheb Phalke Awards akshay kumar win best actor award
manish paul

राजेश शर्मा को बेस्ट चरित्र अभिनेता, नीति मोहन और भूमि त्रिवेदी को बेस्ट सिंगर (फीमेल), आदित्य नारायण को बेस्ट टीवी शो होस्ट, मनीष पॉल को बेस्ट टीवी एंटरटेनर और संदीप मारवाह को बेस्ट शार्ट फिल्म प्रोड्यूसर का पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर कुल 22 कैटेगरी में अवॉर्ड्स बांटे गए। 

विज्ञापन
Dada Saheb Phalke Awards akshay kumar win best actor award
Dada Saheb Phalke Awards

भारतीय सिनेमा के पितामह कहे जाने वाले दादा साहब फाल्के ने न केवल फिल्म इंडस्ट्री की नींव रखी बल्कि बॉलीवुड को पहली हिंदी फिल्म भी दी, जिसे लोग आज भी याद करते हैं। 19 साल के फिल्मी सफर में दादा साहब फाल्के ने 121 फिल्में बनाई थीं। फिल्म इंडस्ट्री में आज उनके नाम से मशहूर सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार से कलाकारों को सम्मानित किया जाता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed