फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'ये हमारी पॉवरी हो रही है', जानें कौन है ये पॉवरी गर्ल जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा है वायरल

Mon, 15 Feb 2021 02:59 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Mon, 15 Feb 2021 02:59 PM IST
विज्ञापन
Who is Dananeer Mobeen, The Girl Whose ‘Pawri Ho Rahi Hai’ Video Has Gone Viral overnight?
दानानीर मोबीन - फोटो : Instagram

सोशल मीडिया एक ऐसा प्लेटफॉर्म हैं जहां कब कौन सी चीज वायरल हो जाएगी इस बात का पता नहीं चलता। सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई वीडियो वायरल हो जाता है और उस वायरल वीडियो में दिखने वाला चेहरा रातों रात स्टार बन जाता है। इन दिनों 'पॉवरी हो रही है....' वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है और इस पर जमकर मीम भी बन रहे हैं। तो चलिए आपको बताते हैं कि आखिर कौन है ये लड़की जिसका 'पॉवरी' वीडियो हो रहा है वायरल।

Who is Dananeer Mobeen, The Girl Whose ‘Pawri Ho Rahi Hai’ Video Has Gone Viral overnight?
दानानीर मोबीन - फोटो : Instagram

इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो जबरदस्त वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की अपनी दोस्तों के साथ पार्टी करती नजर आ रही है। इस वीडियो में दिख रहा है कि लड़की पहले अपनी कार दिखाती है फिर अपने दोस्तों को दिखाती है और कहती है, 'ये हमारी कार है...ये हम हैं और ये हमारी पॉवरी हो रही है'।


 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Dananeer | 🇵🇰 (@dananeerr)

Who is Dananeer Mobeen, The Girl Whose ‘Pawri Ho Rahi Hai’ Video Has Gone Viral overnight?
दानानीर मोबीन - फोटो : Instagram

दरअसल इस वीडियो के वायरल होने की सबसे बड़ी वजह है लड़की के पार्टी को 'पॉवरी' कहने का अंदाज,जो फैंस को काफी पसंद आ रहा है। अब उनके इस वीडियो को ना सिर्फ पसंद किया जा रहा है बल्कि उन पर खूब मीम भी बन रहे हैं। इस वीडियो पर अब तक 27 लाख से अधिक व्य़ू आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Who is Dananeer Mobeen, The Girl Whose ‘Pawri Ho Rahi Hai’ Video Has Gone Viral overnight?
दानानीर मोबीन - फोटो : Instagram

वीडियो में नजर आ रही है इस पाकिस्तानी लड़की का नाम दानानीर मोबीन है। दानानीर पाकिस्तान के पेशावर में रहती हैं। वो खुद को मेकअप और फैशन की जानकार बताती हैं। उनके इंस्टाग्राम प्रोफाइल की मानें तो वो एक कंटेट क्रिएटर हैं। दानानीर मेंटल हेल्थ को लेकर भी वीडियो बनाती हैं। इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर दाना का दूसरा नाम गीना है। दानानीर का कहना है कि ये वीडियो उन्होंने तब बनाया था जब वो नाथिया गली घूमने गई थीं। नाथिया गली पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में हैं। उन्होंने बताया कि वो अपने दोस्तों के साथ खाना खाने के लिए एक जगह रुकी थीं और इस दौरान उन्होंने ये वीडियो बनाया था और इंस्टाग्राम पर साझा किया था।

विज्ञापन
Who is Dananeer Mobeen, The Girl Whose ‘Pawri Ho Rahi Hai’ Video Has Gone Viral overnight?
दानानीर मोबीन - फोटो : Instagram

दरअसल पाकिस्तान में वेस्टर्न कल्चर की डींग हांकने वालों को बर्गर कहा जाता है। ये वीडियो उन्हीं लोगों पर तंज करते हुए बनाया गया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'उत्तरी इलाकों में जाने के बाद बर्गर्सः ये हमारी पॉवरी हो रही है'। बता दें कि वीडियो वायरल होने के बाद दानानीर ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव भी किया था। उन्होंने बताया कि उनके पॉवरी वाले वीडियो को जो प्रतिक्रिया मिली है वो उससे बहुत खुश हैं। इस वीडियो के वायरल होने के चलते दानानीर के इंस्टाग्राम पर 4 लाख 32 हजार फॉलोवर्स हो गए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed