{"_id":"5dad5feb8ebc3e0164408e90","slug":"daniel-weber-birthday-unknown-facts-about-sunny-leone-husband","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कौन हैं और क्या करते हैं सनी लियोनी के पति? पहली मुलाकात में ले लिया था एक्ट्रेस का नंबर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कौन हैं और क्या करते हैं सनी लियोनी के पति? पहली मुलाकात में ले लिया था एक्ट्रेस का नंबर
बीते रोज बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी (Sunny leone) ने अपने पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) का 41वें जन्मदिन मनाया। इस खास मौके को और भी खास बनाने के लिए सनी ने वेबर के लिए बेहद खूबसूरत पोस्ट भी लिखा। इस पोस्ट में उन्होंने बताया कि डेनियल एक अच्छे पति और पिता हैं। सनी लियोनी के बारे में तो आप ने खूब पढ़ा और सुना होगा लेकिन आज हम आपको उनके पति डेनियल के बारे में बताने जा रहे हैं। साथ ही आपको ये भी बताएंगे कि कैसे सनी और डेनियल की मुलाकात शादी तक पहुंची।
सनी और डेनियल की पहली मुलाकात लॉस वेगास में हुई थी। उस समय तक सनी एडल्ट फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन बन चुकी थीं। ये दोनों एक कॉमन दोस्त की पार्टी में पहुंचे थे। डेनियल सनी की खूबसूरती से बहुत प्रभावित हुए। उसी वक्त डेनियल ने सनी को अप्रोच किया और उन्होंने मना कर दिया। डेनियल ने सनी का फोन नंबर और ईमेल आईडी ले ली थी।
सनी के मना करने के बाद भी डेनियल उन्हें लगातार फूल और ईमेल भेजते रहे। सनी की मां का हाल ही में निधन हुआ था। साथ ही वो पिछले दिनों हुए बुरे ब्रेकअप से बाहर आई थीं। सनी को इन सबसे बाहर निकलने में दो महीने लगे और आखिरकार वो डेनियल के साथ डेट पर गईं लेकिन सनी को समझ नहीं आ रहा था कि वो डेनियल को डेट करके सही कर रही हैं या गलत।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
sunny leone
डेनियल और सनी अपनी पहली डेट पर पांच घंटे तक साथ रहे। दोनों ने खूब बातें की। सनी भी डेनियल से काफी प्रभावित हुईं। उन्होंने डेनियल को एक बहुत बड़ा बुके भेजा और दो महीने तक ना मिलने के लिए एक सॉरी नोट भी लिखा। कुछ और दिन डेट करने के बाद सनी ने आखिरकार साल 2011 में सिख और जेविश रीति के अनुसार डेनियल से शादी कर ली।
विज्ञापन
5 of 6
Daniel Weber and Sunny Leone
- फोटो : instagram
शादी के बाद सनी और डेनियल ने मिलकर अपना प्रोडक्शन हाउस खोला। साथ ही अपनी बनाई एडल्ट फिल्मों में दोनों साथ नजर आए। जब सनी ने बॉलीवुड में आने का फैसला किया तो डेनियल ने भी उनका साथ दिया। शूट हो या कोई इंटरव्यू, डेनियल को सनी के साथ हमेशा देखा जाता है। डेनियल, सनी के पति के अलावा उनके फुल टाइम मैनेजर हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।