फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

200 किलो के रेसलर को दारा सिंह ने फेंक दिया था रिंग से बाहर, फिर बन बैठे 'रुस्तम-ए-हिंद'

Tue, 19 Nov 2019 11:57 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Tue, 19 Nov 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
dara singh know about his life facts
दारा सिंह - फोटो : फाइल

मशहूर पहलवान और अभिनेता दारा सिंह ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रौशन किया। उन्होंने करीब 500 मुकाबलों में बिना हारे दुनिया को अपनी ताकत का लोहा मनवाया। दारा सिंह का जन्म 19 नवंबर को हुआ था। आगे की स्लाइड में जानें उनकी जिंदगी से जुड़े कुछ किस्से...

dara singh know about his life facts
दारा सिंह - फोटो : फाइल

दारा सिंह का पूरा नाम दारा सिंह रंधावा था। उनका जन्म 1928 में पंजाब के अमृतसर में हुआ था। दारा सिंह को पहलवानी का शौक बचपन से ही था। उन्होंने सबसे पहले 1947 में सिंगापुर में मलेशियाई चैम्पियन तरलोक सिंह को पछाड़कर अपनी विजय यात्रा की शुरुआत की थी।

dara singh know about his life facts
दारा सिंह - फोटो : फाइल

1954 में दारा सिंह ने भारतीय कुश्ती चैम्पियनशिप का खिताब जीता था। इसके बाद वो कॉमनवेल्थ चैम्पियन भी बने। दारा सिंह का नाम आते ही जेहन में सबसे पहले उनकी विश्व चैम्पियन किंग कांग के साथ कुश्ती याद आती है। इस मुकाबले के बाद दारा सिंह रातों रात सुपरस्टार बन गए। कहा जाता है करीब 200 किलो वजन के किंग कांग को उन्होंने रिंग से बाहर फेंक दिया था। किंग कांग को हराने के बाद दारा सिंह को 'रुस्तम ए हिंद' का दर्जा मिला। यह एक ऐसा रिकॉर्ड है जिसे आज तक कोई पार नहीं कर पाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
dara singh know about his life facts
दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

दारा सिंह ने करीब 500 कुश्तियां लड़ीं और सभी में जीत हासिल कीं। 1983 में 55 साल की उम्र में उन्होंने कुश्ती से संन्यास ले लिया। दारा सिंह ने करीब 36 साल तक अखाड़े में अपना दम-खम दिखाया। अपराजेय रहने के लिए दारा सिंह का नाम ऑब्जर्वर न्यूज लेटर हॉल ऑफ फेम में दर्ज है। 2003 से 2009 तक दारा सिंह राज्यसभा के सांसद भी रहे।

विज्ञापन
dara singh know about his life facts
दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

पहलवानी के अलावा दारा सिंह फिल्मों में एक्शन हीरो के तौर पर सुपरहिट रहे। उन्हें देश का पहला हीमैन कहा जाता है। चौड़े कंधों और संतुलित बॉडी की वजह से वो आसानी से एक्शन हीरो के रोल में स्वीकार कर लिए गए। दारा सिंह की पहली फिल्म 'संगदिल' 1952 में आई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed