फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Dara Singh: दारा सिंह ने 'रामायण के हनुमान' बनकर पाई प्रसिद्धि, दो शादियों के अलावा मुमताज संग जुड़ा था नाम

Thu, 29 Dec 2022 12:38 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 29 Dec 2022 12:38 PM IST
विज्ञापन
Dara singh love story with actress mumtaz hanuman of ramayana did 2 marriages in real life know about actor
दारा सिंह - फोटो : Social media

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और 'रामायण' के 'हनुमान' दारा सिंह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। दारा सिंह ने 'रामायण' में 'हनुमान' बनकर और पहलवानी के दम पर पूरे देश का नाम रोशन किया। पहलवानी में दारा सिंह का कोई सानी नहीं था। उनके सामने मैदान में कोई टिक नहीं पता था। दारा सिंह ने अपनी दमदार अदाकारी से राम भक्त 'हनुमान' के किरदार को जीवंत कर दिया था। दारा भले ही पर्दे पर ब्रह्मचारी हनुमान के रूप में नजर आए, लेकिन असल जीवन में वह इस किरदार से बिल्कुल उलट थे। दरअसल, दारा सिंह का नाम गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा मुमताज के साथ भी जुड़ा था। इसके अलावा उन्होंने दो शादी भी की थीं।

Dara singh love story with actress mumtaz hanuman of ramayana did 2 marriages in real life know about actor
मुमताज-दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार चढ़ा परवान
दारा सिंह का दिल पहली नजर में ही बॉलीवुड अभिनेत्री मुमताज पर आ गया था। दोनों की मुलाकात उस समय हुई, जब दारा की दूसरी फिल्म ‘फौलाद’ के लिए किसी हीरोइन को ढूंढा जा रहा था, लेकिन उस समय कोई भी अभिनेत्री एक पहलवान के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं थी। ऐसे में मुमताज अपनी बहन के साथ ‘फौलाद’ फिल्म के सेट पर पहुंचीं। दारा ने जैसे ही मुमताज को देखा, वह पहली नजर में ही उन पर मर मिटे और उन्हें अपनी फिल्म की अभिनेत्री बना लिया। मुमताज और दारा की जोड़ी को खूब पसंद किया गया। दरअसल, मुमताज की बहन की शादी दारा सिंह के भाई एसएस रंधावा से हुई थी। पारिवारिक संबंध के कारण दोनों का मिलना-जुलना हुआ। दोनों के प्यार के चर्चे भी खूब मशहूर हुए।

Deenanath Mangeshkar: कला-हुनर का खजाना थे लता दीदी के पिता, संगीत के अलावा इन चीजों में भी थे माहिर

Dara singh love story with actress mumtaz hanuman of ramayana did 2 marriages in real life know about actor
मुमताज-दारा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

ऐसे अलग हो गए दोनों
मुमताज और दारा ने एक साथ 14 फिल्में कीं, लेकिन मुमताज धीरे-धीरे बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शामिल हो गईं। इसके बाद से वह अपने करियर में ज्यादा व्यस्त रहने लगीं। यही वह वजह बनी, जिसने दारा और मुमताज को अलग कर दिया। उस दौर की लीडिंग एक्ट्रेस होने के कारण उनका दारा से मिलना कम हो गया और दोनों के बीच फासले बढ़ते गए। उनकी जिंदगी में एक मोड़ ऐसा आया, जहां उन दोनों के रास्ते अलग हो गए। इंटरव्यू में अपनी मोहब्बत की बात करते हुए दारा ने कहा था, 'बॉलीवुड ने मुमताज को मुझसे छीन लिया।'

Ajay Devgn: 'फूल और कांटे' के रीमेक में काम करना चाहते हैं अजय देवगन, बोले- मैं तो बाइक स्टंट...

विज्ञापन
विज्ञापन
Dara singh love story with actress mumtaz hanuman of ramayana did 2 marriages in real life know about actor
दारा सिंह

'हनुमान' ने कीं दो शादी
दारा सिंह ने जिंदगी में दो शादियां की थीं। दारा की पहली शादी तब हुई, जब वह महज 14 साल के थे। इतना ही नहीं, वह नाबालिग उम्र में ही एक बच्चे के पिता बन गए थे। दरअसल, दारा की पहली शादी बचनो कौर से हुई, जो उनसे उम्र में काफी बड़ी थीं। शादी के छह महीने बाद ही दोनों अलग हो गए। इसके बाद साल 1961 में दारा सिंह ने सुरजीत कौर से दूसरी शादी की। इस शादी से दारा के छह बच्चे हुए, जिनमें तीन बेटे और तीन बेटियां शामिल हैं। 

Year Ender 2022: ये हैं 2022 के सबसे अमीर अभिनेता, फ्लॉप फिल्में देने के बाद भी कमाई में गाड़े झंडे

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed