सब्सक्राइब करें

Akshara Singh: सिनेमाघरों में इस दिन दस्तक देगी ‘डार्लिंग’, नए टैलेंट को लेकर अक्षरा सिंह ने कही ये बात

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Jul 2023 12:59 PM IST
विज्ञापन
Darling: Akshara Singh Rahul Sharma Pradeep K Sharma Bhojpuri Movie will Release on july 7th Know Details
भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोजपुरी सिनेमा की अभिनेत्री और गायिका अक्षरा सिंह की लोकप्रियता ऐसी है कि किसी भी भोजपुरी फिल्म को चर्चा में लाने की कूवत वह अकेले अपने दम पर रखती हैं। इसीलिए भोजपुरी सिनेमा के ज्यादातर निर्माता जब किसी नए लड़के को भोजपुरी सिनेमा में लॉन्च करते हैं तो अक्षरा सिंह के साथ लांच करते हैं। अक्षरा सिंह की ऐसी ही एक फिल्म 'डार्लिंग' इस हफ्ते 7 जुलाई  को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है, इस फिल्म में उनके साथ राहुल शर्मा ने काम किया है। राहुल शर्मा की यह पहली भोजपुरी फिल्म है।

Trending Videos
Darling: Akshara Singh Rahul Sharma Pradeep K Sharma Bhojpuri Movie will Release on july 7th Know Details
भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोजपुरी फिल्म 'डार्लिंग' एक्शन रोमांटिक फिल्म है। अक्षरा सिंह कहती हैं, 'स्कूल और कॉलेज के समय जो प्यार होता है, वह जिंदगी भर नहीं भूलता है। इस फिल्म को देखकर लोगों को अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों का प्यार याद आ जाएगा।' इन दिनों अक्षरा सिंह भोजपुरी फिल्मों में ज्यादातर नए हीरो के साथ काम कर रही हैं। अक्षरा सिंह कहती हैं, 'मैं चाहती हूं कि मेरी फिल्मों के माध्यम से नए टैलेंट को भी अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिले, इसलिए नए कलाकारों को प्रमोट करती हूं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
Darling: Akshara Singh Rahul Sharma Pradeep K Sharma Bhojpuri Movie will Release on july 7th Know Details
भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोजपुरी अभिनेत्री अक्षरा सिंह फिल्मों में अभिनय के साथ-साथ गायिकी में भी खासी लोकप्रिय हैं। फिल्म 'डार्लिंग' में वह सिंगर की भूमिका निभा रही हैं। अक्षरा सिंह कहती हैं, 'इस फिल्म का किरदार मेरे लिए इसलिए बहुत खास है, क्योंकि फिल्म में खुद सिंगर की भूमिका निभा रही हूं। इस फिल्म के बारे में मैं सिर्फ इतना ही कहना चाहूंगी कि जब डार्लिंग इश्क करती है, तो कमाल और बेमिसाल करती है।'
Gadar 2: सनी देओल-अमीषा पटेल की 'गदर 2' में हुई नाना पाटेकर की एंट्री, यह काम करते आएंगे नजर

Darling: Akshara Singh Rahul Sharma Pradeep K Sharma Bhojpuri Movie will Release on july 7th Know Details
भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

भोजपुरी फिल्म 'डार्लिंग' के जरिए भोजपुरी सिनेमा में डेब्यू कर रहे राहुल शर्मा भोजपुरी सिनेमा के जाने-माने प्रोड्यूसर प्रदीप शर्मा के बेटे हैं। राहुल शर्मा कहते हैं, 'इस फिल्म में एक ऐसे लड़के की भूमिका निभा रहा हूं, जो दीवानगी की सारी  हदें पार कर देता है। यह फिल्म  खास कर युवाओं को बेहद पसंद आने वाली है'। 
Mrunal Thakur: 'नानी 30' से सामने आया मृणाल का फर्स्ट लुक, पारंपरिक साड़ी में अभिनेत्री ने जीता फैंस का दिल

विज्ञापन
Darling: Akshara Singh Rahul Sharma Pradeep K Sharma Bhojpuri Movie will Release on july 7th Know Details
भोजपुरी फिल्म ‘डार्लिंग’ - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

राहुल शर्मा ने आगे बताया, 'फिल्म की शूटिंग के दौरान अक्षरा सिंह ने मुझे बहुत गाइड किया किया, उनके साथ फिल्म में काम करना एक यादगार अनुभव रहा है।' फिल्म में अक्षरा सिंह और राहुल शर्मा के अलावा अमित शुक्ला, संजय महानंद, रोहित सिंह मटरू और सुजान सिंह की मुख्य भूमिकाएं हैं।
Animal: ‘सैम बहादुर’ को टक्कर देने को तैयार ‘एनिमल’, विकी कौशल और रणबीर कपूर में इस दिन होगा सीधा मुकाबला

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed