फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Juhi Chawla: 'डर' को 30 साल पूरे, शाहरुख की जगह आमिर का नाम सुनकर खुश हो गई थीं जूही, किया दिलचस्प खुलासा

Sun, 24 Dec 2023 04:38 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Sun, 24 Dec 2023 04:38 PM IST
सार

जूही चावला ने हाल ही में फिल्म की कास्टिंग पर अपनी प्रतिक्रिया को याद किया है। बॉक्स ऑफिस पर डर सुपरहिट साबित हुई थी। यह फिल्म पहले आमिर खान को ऑफर हुई थी। यह बात सुनकर जूही बेहद खुश हुई थीं। 

विज्ञापन
Darr Completes 30 years Juhi Chawla says she was happy to hear Aamir Khan name instead of Shah Rukh Khan role
फिल्म डर - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड किंग शाहरुख खान की फिल्म डर को आज रविवार, 24 दिसंबर को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा जूही चावला और सनी देओल नजर आए थे। साल 1993 में रिलीज हुई इस फिल्म में शाहरुख खान से पहले आमिर खान बतौर हीरो नजर आने वाले थे। जूही चावला ने फिल्म के 30 साल पूरे होने पर इसपर बात की है। जूही इस फिल्म किरण के किरदार में नजर आई थी। 

Darr Completes 30 years Juhi Chawla says she was happy to hear Aamir Khan name instead of Shah Rukh Khan role
फिल्म डर - फोटो : सोशल मीडिया

जूही चावला ने हाल ही में फिल्म की कास्टिंग पर अपनी प्रतिक्रिया को याद किया है। बॉक्स ऑफिस पर डर सुपरहिट साबित हुई थी। यह फिल्म पहले आमिर खान को ऑफर हुई थी। यह बात सुनकर जूही बेहद खुश हुई थीं। जूही ने हाल ही में बताया, 'जब मैंने सुना कि यश जी शाहरुख वाली भूमिका के लिए आमिर खान को कास्ट करने जा रहे हैं, तो मैं बहुत खुश हुई, क्योंकि आप जानते हैं कि मैंने मेरी शुरुआती फिल्मों में आमिर के साथ काम किया है और उनके साथ मैं बहुत सहज हूं।' 

Sunny Deol: सनी देओल ने शाहरुख-आमिर और सलमान के साथ अपने रिश्ते पर की बात, बताया- तीनों के साथ कैसा है समीकरण

Darr Completes 30 years Juhi Chawla says she was happy to hear Aamir Khan name instead of Shah Rukh Khan role
जूही चावला - फोटो : जूही चावला

अभिनेत्री ने आगे कहा, 'बाद में मैंने सुना कि आमिर यह रोल नहीं कर रहे हैं। फिर मुझे लगा कि यह अजय देवगन और कुछ अन्य युवा नायकों के पास ऑफर गया होगा। मगर ऐसा नहीं हुआ और फिर आखिरकार यह शाहरुख खान थे। मैं आपको यह बता नहीं सकती कि यह कितना खास था।' जूही ने कहा, 'उस समय, मैं एक बड़ी आंखों वाली यंग लड़की थी, जो अपना जीवन जी रही थी और काफी कुछ अनुभव कर रही थी। मुझे नहीं पता था कि मैं वास्तव में क्या कर रही थी या मैं कहां जा रही थी। बस इन बड़ी ऊंचाइयों का अनुभव कर रही थी।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Darr Completes 30 years Juhi Chawla says she was happy to hear Aamir Khan name instead of Shah Rukh Khan role
जूही चावला - फोटो : जूही चावला

उन्होंने आगे कहा, 'मैं इससे अभिभूत थी, घबरा भी रही थी। लेकिन फिर एसआरके के साथ अपनी छोटी-छोटी खुशियां भी जी रही थी। क्योंकि तब तक मैंने उनके साथ राजू बन गया जेंटलमैन फिल्म कर ली थी। इसलिए कम से कम मैं यह काफी सहज थी। यह बेहद ही अच्छा एडवेंचर था।' 

विज्ञापन
Darr Completes 30 years Juhi Chawla says she was happy to hear Aamir Khan name instead of Shah Rukh Khan role
फिल्म डर - फोटो : सोशल मीडिया

यश चोपड़ा द्वारा उनने बैनर यश राज फिल्म्स के तहत निर्देशित और निर्मित 1993 की इस हिंदी फिल्म में शाहरुख खान, सनी देओल और जूही चावला मुख्य भूमिकाओं मेंन नजर आए थे। यह फिल्म उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी। फिल्म में अन्नू कपूर, तन्वी आजमी और अनुपम खेर मुख्य भूमिकाओं में थे। वहीं, दलीप ताहिल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।  

ऋषभ पंत संग शादी करना चाहती हैं उर्वशी?

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed