{"_id":"5a409bed4f1c1b35338b4ade","slug":"day-3-box-office-collection-of-salman-khan-and-katrina-kaif-starrer-tiger-zinda-hai","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"3 दिन में 'टाइगर' इतना दहाड़ा, आमिर को पछाड़ा, कलेक्शन 110 करोड़ के पार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
3 दिन में 'टाइगर' इतना दहाड़ा, आमिर को पछाड़ा, कलेक्शन 110 करोड़ के पार
Mon, 25 Dec 2017 12:18 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
amarujala.com- Presented by: श्रीलता बिश्वास
Updated Mon, 25 Dec 2017 12:18 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
tiger zinda hai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
फिल्म 'ट्यूबलाइट' की असफलता के बाद सलमान खान ने 'टाइगर जिंदा है' के जरिए बॉक्स ऑफिस पर दहाड़ लगाई है। बात अगर सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म 'टाइगर जिंदा है' के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें, तो इस फिल्म ने रिलीज के साथ ही कई रिकॉर्ड्स तोड़ डाले। फिल्म ने तीसरे दिन जबरदस्त कारोबार किया।
फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को उम्मीद से कहीं बेहतर प्रदर्शन किया है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रविवार को करीब 44.50 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है। कमाई के मामले में सलमान खान ने आमिर खान की फिल्म 'दंगल' को भी पछाड़ा दिया है। 'दंगल' ने रिलीज के तीसरे दिन 41.29 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था।
3 of 5
tiger zinda hai
फिल्म रिलीज के तीन दिनों में ही आंकड़ा 110 करोड़ के पार पहुंच गया है और कमाई कुल मिलाकर 114 करोड़ रही है। अब उम्मीद है फिल्म हफ्ते भर में 200 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस कर लेगी। फिल्म को क्रिसमस और नए साल की छुट्टी का फायदा भी जरूर मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Tiger Zinda Hai
इससे पहले फिल्म 'टाइगर जिंदा है' ने रिलीज के दूसरे दिन 34.50 करोड़ का कारोबार किया। बात अगर फिल्म की अब तक की कुल कमाई की करें तो इस फिल्म ने 68.25 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है।
विज्ञापन
5 of 5
tiger zinda hai
शुक्रवार को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होते ही इस फिल्म ने करीब 38 करोड़ रुपए की कमाई कर ली। जबकि दुनिया भर से इस फिल्म ने करीब 65 करोड़ से ज्यादा की कमाई की। इससे पहले फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 30 करोड़ 14 लाख रूपये की कमाई की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।