अजय देवगन जल्द ही फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आएंगे। फिलहाल वो फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त हैं। फिल्म 17 मई को बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देगी। अभी तक ट्रेलर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। फिल्म में अजय देवगन की उम्र 50 साल दिखाया गया है जो 24 साल की लड़की यानी रकुल प्रीत के प्यार में पड़ जाता है। बॉलीवुड में ऐसी कई फिल्में रही हैं जिनमें दिखाया गया है कि उम्र के फासले के बावजूद कोई भी प्यार में पड़ सकता है। आगे की स्लाइड में देखिए ऐसी ही कुछ फिल्में।
5 फिल्मों में दिखा बेमेल जोड़ियों के बीच रोमांस, अमिताभ ने तो 18 साल की एक्ट्रेस संग किए थे किस सीन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीनी कम
पर्दे पर अलग-अलग किरदार करने वालेे अमिताभ बच्चन ऐसे किरदार निभाने में पीछे नहीं रहे। चीनी कम में अनोखी रोमांटिक जोड़ी को दिखाया गया है। फिल्म में अमिताभ बच्चन की उम्र 64 साल होती है, जबकि तब्बू 34 साल की है। चीनी कम का निर्देशन आर. बाल्की ने किया है।
लम्हे
अनिल कपूर और श्रीदेवी स्टारर फिल्म लम्हे साल 1991 में रिलीज हुई थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हुई थी हालांकि आलोचकों ने इसे पसंद किया था। फिल्म के फ्लॉप होने की एक वजह ये भी है कि हीरो पहले मां से प्यार करता है और फिर मां की मौत के बाद बेटी के साथ रिश्ते को आगेे बढ़ाता है। उस दौर में इस तरह की कहानी दर्शकों के लिए स्वीकार कर पाना आसान नहीं था।
दिल चाहता है
फरहान अख्तर की बतौर डायरेक्टर डेब्यू वाली फिल्म थी दिल चाहता है। फिल्म में डिंपल कपाड़िया और अक्षय खन्ना के रिलेशनशिप को दिखाया गया है जबकि अक्षय, डिंपल से उम्र में कई साल छोटे होते हैं। फिल्म के क्लाइमेक्स में डिंपल के किरदार की मौत हो जाती है जबकि अक्षय अकेले रह जाते हैं।
निशब्द
2007 में रिलीज हुई निशब्द को लेकर उस वक्त काफी विवाद हुआ था। फिल्म में 44 साल बड़े अमिताभ बच्चन और जिया खान के रिलेशनशिप को दर्शाया गया है। दोनों के बीच लिपलॉक सीन भी फिल्माया गया था। फिल्म में अमिताभ अपनी बेटी की दोस्त से प्यार करने लगते हैं। शूट के वक्त जिया की उम्र जहां 18 साल की थी तो वहीं अमिताभ 62 साल के थे।