{"_id":"6010e1f749393060f67a5878","slug":"deep-sidhu-news-who-is-deep-sidhu-accused-of-instigating-farmers-at-red-fort","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कभी सनी देओल के थे सहयोगी, अब लाल किले पर फहराया झंडा, जानिए कौन हैं दीप सिद्धू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कभी सनी देओल के थे सहयोगी, अब लाल किले पर फहराया झंडा, जानिए कौन हैं दीप सिद्धू
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 27 Jan 2021 09:23 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deep sidhu
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ट्रैक्टर रैली के दौरान हुई हिंसा के पीछे पंजाबी अभिनेता और गायक दीप सिद्धू का नाम सामने आ रहा है। किसान नेता आरोप लगा रहे हैं कि दीप सिद्धू ने ही प्रदर्शनकारियों को भड़काया। वहीं दूसरी तरफ दीप सिद्धू ने फेसबुक पर कहा कि उन्होंने लोकतांत्रिक अधिकार के तहत निशान साहिब का झंडा लालकिले पर फहराया।
2 of 5
Deep sidhu
- फोटो : इंस्टाग्राम
चलिए जानते हैं कौन हैं दीप सिद्धू। दीप का जन्म 2 अप्रैल साल 1984 में पंजाब के मुक्तसर जिले में हुआ, फिर उन्होंने आगे लॉ की पढ़ाई की।। दीप किंगफिशर मॉडल हंट के विजेता रह चुके हैं और मिस्टर इंडिया कॉन्टेस्ट में मिस्टर पर्सनैलिटी का खिताब जीत चुके हैं।
3 of 5
Deep sidhu
- फोटो : इंस्टाग्राम
दीप ने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। साल 2015 में उनकी पहली पंजाबी फिल्म 'रमता जोगी' रिलीज हुई। हालांकि उन्हें प्रसिद्धि साल 2018 में आई फिल्म जोरा दास नुम्बरिया से मिली, जिसमें उनका किरदार गैंगस्टर का था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
दीप सिद्धू
- फोटो : Social Media
दीप ने अपने फिल्मी करियर में करीब आठ फिल्मों में ही काम किया है। दीप सिद्धू किसान आंदोलन से जुड़े हैं और प्रदर्शनकारी किसानों का समर्थन कर रहे हैं। वह अभिनेता के अलावा सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं।
विज्ञापन
5 of 5
Deep sidhu
- फोटो : Social Media
बता दें कभी दीप सिद्धू सनी देओल के करीबी माने जाते थे, जब सनी ने 2019 के लोकसभा चुनावों के दौरान गुरदासपुर सीट से चुनाव लड़ा था। 2019 के लोकसभा चुनाव में सनी देओल के पूरे प्रचार में वह उनके साथ रहे थे। दीप सिद्धू की सनी देओल और प्रधानमंत्री मोदी के साथ एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसके बाद भाजपा सांसद ने पिछले साल दिसंबर में किसानों के आंदोलन में शामिल होने के बाद सिद्धू से दूरी बना ली थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।