किसी भी फिल्म का जिक्र होता है तो उसके हीरो, हीरोइन और खलनायक पर आकर बात खत्म कर दी जाती है। हालांकि अक्सर फिल्म की कहानी में कोई ऐसा भी किरदार होता है जिसके बिना कहानी ही अधूरी लगने लगती है। वो किरदार होता है सहायक कलाकार का जिस पर कई बार फिल्म की जिम्मेदारी मुख्य किरदार जितनी ही होती है। फिल्म में बहुत से सितारे सपोर्टिंग किरदार में नजर आते हैं जो मुख्य भूमिका में ना होते हुए भी दर्शकों का दिल लूट लेते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं कुछ ऐसे सितारों के बारे में जिन्होंने फिल्म में साइड किरदार निभाकर फैंस को बनाया दीवाना।
बॉलीवुड के वो सितारे जो साइड रोल निभाकर हीरो पर पड़ गए भारी, दमदार अभिनय से लूट ली महफिल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दीपक डोबरियाल
दीपक ने बॉलीवुड की कई फिल्मों में साइड रोल्स निभाए हैं। 'तनु वेड्स मनु', 'ओमकारा', 'तनु वेड्स मनु रिटर्न्स', 'हिंदी मीडियम' जैसी कई फिल्मों में दीपक अहम किरदार निभाते नजर आए हैं। फिल्म में हीरो ने चाहे जितना भी दमदार किरदार निभाया हो, लेकिन दीपिक की कॉमिक टाइमिंग के बिना वो फिल्म अधूरी मानी जाती है। तनु वेड्स मनु सीरीज में दीपक का पप्पी भैया का किरदार काफी पसंद किया गया।
दिव्येंदू शर्मा
दिव्येंदू शर्मा जिन्हें लोग मिर्जापुर के मुन्ना त्रिपाठी के किरदार से भी जानते हैं वाकई एक बेहतरीन अभिनेता है। फिल्म 'प्यार का पंचनामा' से ही उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरीं थी। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन की कहानी मुख्य भूमिका में थी, लेकिन दिव्येंदू ने अपने किरदार से फैंस का दिल जीत लिया था। इतना ही नहीं 'टॉयलेट एक प्रेम कथा' और 'बत्ती गुल मीटर चालू'; में भी अपने साइड रोल से दिव्येंदू ने फैंस को दीवाना बनाया था।
जतीन सरना
सेक्रेड गेम्स वेब सीरीज को दर्शकों ने काफी पसंद किया। इस सीरीज में काम करने वाले किरदार काफी मशहूर हो गए। इस शो में जतीन सरना ने बंटी का किरदार निभाया था। शो में बंटी का किरदार बहुत बड़ा नहीं था लेकिन अपने दमदार अभिनय से जतीन सैफ अली खान और नवाजुद्दीन जैसे सितारों के बीच भी दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब रहे।
मोहम्मद जीशान आयुब
जीशान ने पर्दे पर कभी नकारात्मक तो कभी सहायक किरदार निभाए हैं। पर्दे पर वो कई बार हीरो के बेस्ट फ्रेंड के किरदार में नजर आए। वैसे तो उनके निभाए सभी किरदारों को दर्शकों ने काफी पसंद किया है, लेकिन राझंणा में निभाया उनका मुरारी का किरदार लगभग हर किसी का पसंदीदा है। इस फिल्म में उनका अभिनय इतना पसंद किया गया कि कई जगह तो वो धनुष पर भी भारी पड़ते नजर आए। उन्होंने ट्यूबलाइट, ठग्स ऑफ हिंदोस्तान और तनु वेड्स मनु रिटर्नस जैसी कई फिल्मों में काम किया है।