होली का हुड़दंग भले इस साल कोरोना संक्रमण फिर से फैलने के चलते अभी शहरों में रौनक न पकड़ पा रहा हो लेकिन गांवों, कस्बों में त्योहार की रौनक अपने शबाब पर है। छोटे परदे पर कलाकार होली के रंग में रंगी कहानियों मिठास में पगी गुझियों के साथ आपस में बांट रहे हैं। किसी को घर की याद आ रही है तो किसी को दोस्तों की। चलिए देखते हैं कैसे हैं इन टीवी कलाकारों की होली के यादों के रंग।
Happy Holi 2021: सुपर सितारों की इस बार ये है होली की तैयारी, जश्न पर निगाहें लेकिन ध्यान सावधानी पर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी‘ में माही का रोल निभा रहीं अमनदीप सिद्धू कहती हैं, ‘‘मेरा मानना है जब आप अपने परिवार के करीबी सदस्यों और दोस्तों के साथ होली मनाते हैं, तो यह उत्सव सबसे खास हो जाता है। अब तक मैंने अपना हर त्यौहार अपने परिवार के साथ ही मनाया है, लेकिन इस बार कोविड और ‘तेरी मेरी इक्क जिंदड़ी‘ के अपने शूटिंग शेड्यूल के चलते मैं उनके साथ इसे सेलिब्रेट नहीं कर पाऊंगी। मैं घर पर रहकर ही वक्त बिताऊंगी, क्योंकि इस त्यौहार का मतलब ही दोस्तों और परिवारों के साथ वक्त गुजारना होता है। मैं सबसे मिलूंगी और उन्हें गुलाल भी लगाऊंगी। हालांकि इस बार का त्यौहार पहले जैसा नहीं होगा, लेकिन इस समय हम सभी को बाहर जाते समय ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। मैं अपने सभी फैन्स से गुजारिश करूंगी कि वो घर में रहें, सुरक्षित रहें। मेरी ओर से सभी को होली की शुभकामनाएं।”
‘तुझसे है राब्ता‘ में कल्याणी का रोल निभा रहीं रीम शेख कहती हैं, ‘‘जब से हमारा शो ‘तुझसे है राब्ता‘ शुरू हुआ है, तब से हम सारे कलाकार मिलकर होली मनाते रहे हैं। इस समय शो की कहानी में आए बदलावों और ताजा स्थिति को देखते हुए हम सभी के लिए साथ मिलकर होली खेलना संभव नहीं होगा और मैं वाकई इसे मिस करूंगी। इस साल मुंबई में कोविड के मामलों को देखते हुए होली बहुत सादे ढंग से मनाई जाएगी। मैं भी इसे अपने करीबी लोगों के साथ ही मनाऊंगी। मैं सभी को सुरक्षित होली की शुभकामनाएं देती हूं।”
‘कुर्बान हुआ‘ में चाहत का रोल निभा रहीं प्रतिभा रांटा कहती हैं, ‘‘मुझे लगता है कि होली एक ऐसा त्यौहार है जो हमारी जिंदगी में ढेर सारी खुशियां लेकर आता है। जब मैं शिमला में थी तो हम पास के पार्क में जाकर होली खेलते थे। हम अपने रिश्तेदारों को रंग लगाने उनके घर भी जाते थे, खासतौर से उन लोगों के घर, जो बुजुर्ग थे और ज्यादा चल फिर नहीं सकते थे। मुझे भीगना कभी पसंद नहीं था लेकिन मेरे दोस्त मुझे कभी नहीं छोड़ते थे। मैं उस तरह का सेलिब्रेशन मिस करती हूं लेकिन हमें इस साल इतने बड़े पैमाने पर यह त्यौहार मनाने से जुड़े स्वास्थ्य के दुष्परिणामों के बारे में भी सोचना होगा। इसलिए मैं दर्शकों से निवेदन करूंगी कि अपने घरों में रहकर सुरक्षित ढंग से होली मनाएं।”
टीवी शो ‘हमारी वाली गुड न्यूज़‘ में आदित्य का रोल निभा रहे राघव तिवारी कहते हैं, ‘‘मैं आमतौर पर होली खेलने से बचता हूं क्योंकि ठंडे पानी और रंगों से मेरी साइनस की मुश्किलें और बढ़ जाती हैं। हालांकि मुझे याद है हम लोग गुब्बारों में पानी भरकर इसे आने-जाने वाले लोगों पर फेंकते थे। कुछ लोग तो इतने नाराज हो जाते थे कि सारा माहौल बड़ा मजेदार हो जाता था। चूंकि मैं एक सोसाइटी में रहता था, तो वहां मिली-जुली संस्कृति देखने को मिलती थी। होली पर हम लोग सामूहिक रूप से लंच करते थे जहां सभी लोग घर से कुछ ना कुछ बनाकर लाते थे। तो ऐसे में होली मनाना बड़ा मस्ती भरा और खुशनुमा अनुभव होता था। लेकिन जब से कोविड की स्थिति पैदा हुई है, तब से हालात बदल गए हैं। अब लोगों से मिलना-जुलना दूर की बात हो गई है। वैसे, हम अपने सेट पर एक सा लंच सेलिब्रेशन प्लान कर रहे हैं।‘‘