सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर संग परदे पर फिर रोमांस कर सकती हैं दीपिका, रणवीर के लिए कर चुकी हैं इनकार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजय जैन Updated Tue, 15 Jan 2019 08:59 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranbir Kapoor will seen in Luv Ranjan film after 4 year
Deepika Ranbir - फोटो : file photo
बॉलीवुड की खूबसूरत हीरोइन दीपिका पादुकोण ने भले ही एक्टर रणवीर सिंह से शादी कर ली हो, लेकिन शादी से पहले उनके अफेयर की खूब चर्चा हो चुकी है। उनके अफेयर की लिस्ट में एक्टर रणबीर कपूर भी शामिल हैं। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर ने एक-दूसरे को काफी समय तक डेट भी किया। इन दोनों के बीच प्यार का रिश्ता इतना गहरा था कि दीपिका ने रणबीर के नाम का गर्दन पर टैटू भी बनवाया था। 
Trending Videos
Deepika Padukone and Ranbir Kapoor will seen in Luv Ranjan film after 4 year
Deepika Ranbir - फोटो : file photo
इसके बाद दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर का रिश्ता टूटने की भी खबरें सुनने को मिली थी। साथ ही ब्रेकअप के बाद इन दोनों ने कभी स्क्रीन भी शेयर नहीं की। दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर आखिरी बार साल 2015 में फिल्म तमाशा में दिखाई दिए थे। इसके बाद दोनों ने कभी साथ फिल्में नहीं की। लेकिन अब खबर है कि यह दोनों एक बार फिर से पर्दे पर साथ नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranbir Kapoor will seen in Luv Ranjan film after 4 year
Ranbir Deepika - फोटो : file photo
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो करीब 4 साल बाद दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर डायरेक्टर लव रंजन की अनाम फिल्म में साथ दिख सकते हैं। लव रंजन की फिल्म में एक्टर अजय देवगन भी मुख्य भूमिका में हैं। गौरतलब है कि पिछले साल दीपिका पादुकोण ने उनकी इस फिल्म को साइन किया था। इससे पहले लव रंजन ने अजय देवगन और रणबीर कपूर के साथ फिल्म का ऐलान किया था।
Deepika Padukone and Ranbir Kapoor will seen in Luv Ranjan film after 4 year
Ranbir Deepika - फोटो : file photo
लव रंजन की यह फिल्म 2020 में रिलीज होगी। अगर सब कुछ सही रहता है तो करीब 5 साल बाद दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर एक साथ पर्दे पर दिख सकते हैं। इन दोनों ने तमाशा के अलावा फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' भी साथ की है। वहीं अजय देवगन और रणबीर कपूर 8 सालों बाद सिल्वर स्क्रीन पर एक साथ नजर आएंगे। इससे पहले दोनों फिल्म 'राजनीति' में एक साथ नजर आए थे। अभी तक लव रंजन की इस फिल्म का टाइटल फाइनल नहीं हुआ है।  
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranbir Kapoor will seen in Luv Ranjan film after 4 year
ranbir kapoor, ajay devgn, luv ranjan
आपको बता दें कि लव रंजन की यह अनाम फिल्म पिछले साल मुश्किलों में आ गई थी। बीते साल #MeToo अभियान के जरिए एक अभिनेत्री ने उन पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया था। इसके बाद अजय देवगन ने लव रंजन की काफी आलोचना की, साथ ही इस फिल्म को लेकर संकट के बाद छा गए। लेकिन कुछ समय बाद लव रंजन ने अभिनेत्री के सभी आरोपों के गलत बता दिया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed