सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

सेना दिवस पर फिल्म 'उरी... के निर्माता का ऐलान, शहीद की विधवाओं को देंगे 1 करोड़ रुपये

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 15 Jan 2019 08:55 PM IST
विज्ञापन
film producer Ronnie Screwvala RSVP donates 1 crore for army widows
bollywood

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म निर्माता रोनी स्क्रूवाला ने सेना दिवस पर बड़ी मिसाल कायम की है। हाल ही में उनकी भारतीय सेना पर आधारित फिल्म उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक रिलीज हुई थी जिसने अब तक 46 करोड़ से ऊपर की कमाई कर ली है। ऐसे में रोनी के प्रोडक्शन हाउस आरएसवीपी ने देश की सेवा में बॉर्डर पर शहीद हुए सैनिकों की विधवाओ के लिए एक करोड़ रुपये डोनेट करने का फैसला लिया है। 

Trending Videos
film producer Ronnie Screwvala RSVP donates 1 crore for army widows
uri

बता दें कि फिल्म उरी को देशभर में सराहा गया है और दर्शकों में फिल्म को देखने के बाद देशभक्ति की भावना पैदा हो रही हैं। वहीं, फिल्म की टीम और सभी मेंबर्स को भी इस सराहनीय काम पर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। ऐसे में फिल्म को देखने के बाद देश के नौजवानों में आर्मी ज्वॉइन करने का जज्बा भी बढ़ रहा है। खबर है कि फिल्म की टीम को दर्शकों से लगातार संदेश भी आ रहे हैं।  इसमें एक 18 साल की लड़की का दिल को छू जाने वाला वीडियो मैसेज भी आया ।

विज्ञापन
विज्ञापन
film producer Ronnie Screwvala RSVP donates 1 crore for army widows
रॉनी स्क्रूवाला - फोटो : getty

दरअसल, सिनेमा में फिल्म देखने के दौरान एक 18 वर्षीय लड़की ने एक महिला की वीडियो रिकॉर्ड की जो सिनेमा हॉल में फिल्म के दौरान जोरों से जय हिंद के नारे लगा रही थी। खबर है कि यह फिल्म कम बजट की है लेकिन इसमें फिल्माए गए सीन बेहद खतरनाक और भयानक हैं। फिल्म की कामयाबी को देखकर लगता है कि यह कुछ ही दिनों में फिल्म का बजट निकालने में सफल साबित होगी। 

film producer Ronnie Screwvala RSVP donates 1 crore for army widows
uri

बता दें कि विक्की कौशल फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने अनुपम खेर की विवादित फिल्म द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर को पीछे छोड़ दिया है। सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित उरी ने शानदार बिजनेस का सिलसिला जारी रखे हुए है। उरी के साथ ही अनुपम खेर की द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर भी रिलीज हुई ऐसे में माना जा रहा था कि एक साथ दो फिल्मों की रिलीज से कलेक्शन पर असर पड़ सकता है लेकिन इस रेस में विक्की कौशल बाजी मारते हुए दिख रहे हैं।

विज्ञापन
film producer Ronnie Screwvala RSVP donates 1 crore for army widows
uri

उरी के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने 8.20 करोड़ की ओपनिंग की। दूसरे दिन यानी शनिवार को इसने करीब 12.43 करोड़ जुटाए। रविवार को उरी ने करीब 15.10 करोड़ का  और सोमवार को 10.51 करोड़ का बिजनेस किया है। इस तरह 4 दिन में फिल्म ने कुल 46.24 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed