बॉलीवुड के हरफनमौला अभिनेता रणवीर सिंह के सितारे सातवें आसमान पर हैं। बीते वर्ष (2018) की शुरुआत में पद्मावत जैसी हिट फिल्म दी थी तो वहीं साल के अंत में सिम्बा से बॉक्स ऑफिस पर कब्जा जमाए रखा। रणवीर सिंह फिल्म इंडस्ट्री के उभरते सितारे हैं जो स्टारडम पाने की रेस में सबसे आगे निकल चुके हैं। गौरतलब है कि रणवीर ने हॉलीवुड फिल्मों के लिए भी कई बार ऑडिशन दिया है लेकिन उन्होंने खुद फिल्म ना कर पाने का कारण भी बताया है.....
ऑडिशन देने कई बार हॉलीवुड गए थे रणवीर सिंह, इसलिए ठुकरा दिए सभी ऑफर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, सिम्बा की कामयाबी से रणवीर का स्टारडम और पक्का हो गया है। फिलहाल उनकी नजर अपकमिंग फिल्म गली ब्वॉय पर है जो जल्द रिलीज होने वाली है। फिल्म की प्रमोशन में रणवीर बिजी हैं। ऐसे में एक इवेंट में जब रणवीर से पूछा गया कि क्या उन्होंने कभी किसी हॉलीवुड फिल्म के लिए ऑडिशन दिया है तो इस पर रणवीर सिंह ने हां में जवाब दिया।
रणवीर ने बताया 'हां, मैंने कई बार हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया है, लेकिन शूटिंग शिड्यूल के कारण मैं एक भी हॉलीवुड फिल्म में काम नहीं कर पाया। लेकिन रणवीर ने इस दौरान यह खुलासा नहीं किया कि उन्होंने किन-किन हॉलीवुड फिल्मों के लिए ऑडिशन दिया था और ना ही ये बताया कि किस रोल के लिए वह हॉलीवुड गए थे। बता दें कि उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण पहले ही हॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। लेकिन खबर है कि इस साल रणवीर जरूर हॉलीवुड से संबंधतित कोई बड़ी खबर दे सकते हैं।
इससे पहले फैन्स ने रणवीर सिंह की एक वीडियो शेयर की थी। यह वीडियो करण जौहर के शो में बैठे रणवीर सिंह की थी जिसमें वह भी लड़कियों के बारे में अपशब्द बोलने पर माफी मांगते नजर आए थे। बता दें कि इससे पहले रणवीर सिंह भी की एक वीडियो और वारयल हो रही थी जिसमें वह लड़कियों पर गलत टिप्पणी करते दिख रहे थे। यह वीडियो ऐसे समय में वायरल की गई थी जब हार्दिक और राहुल की ऐसी गलती कर चुके थे।
[Video] Ranveer Singh over the years talking about his first KWK experience and why he regrets some things he’s said!
You grow you learn... he has regretted his words several times we think people should let it gopic.twitter.com/4qIOTn8oks

कमेंट
कमेंट X