{"_id":"5c3dd1d8bdec2273910060dc","slug":"metoo-emraan-hashmi-support-of-his-why-cheat-india-director-soumik-sen-over-sexual-harrasment-case","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo यौन उत्पीड़न में फंसे 'वाय चीट इंडिया' के डायरेक्टर, इमरान बोले-हटाना जायज नहीं","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo यौन उत्पीड़न में फंसे 'वाय चीट इंडिया' के डायरेक्टर, इमरान बोले-हटाना जायज नहीं
Tue, 15 Jan 2019 07:13 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 15 Jan 2019 07:13 PM IST
विज्ञापन
Emraan Hashmi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुछ समय के लिए शांत पड़े #MeToo अभियान ने एक बार फिर से तूल पकड़ लिया है। हाल ही में संजू, मुन्ना भाई एमबीबीएस और 3 इडियट्स जैसी फिल्म बनाने वाली मशहूर निर्देशक राजकुमार हिरानी पर एक महिला ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। वहीं राजकुमार हिरानी के बाद अब एक्टर इमरान हाशमी की आने वाली फिल्म 'वॉय चीट इंडिया' के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर भी #MeToo का शिकार हो गए हैं। इसके बाद इमरान हाशमी उनके बचाव में उतर आए हैं।
Soumik Sen and Emraan Hashmi
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो 'वॉय चीट इंडिया' के डायरेक्टर सौमिक सेन पर तीन महिलाओं ने यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। वहीं इस मामले में इमरान हाशमी सौमिक के समर्थन में उतार आए हैं। इमरान हाशमी का कहना है कि यह दुर्व्यवहार की भावना से भी फंसाया गया आरोप हो सकता है। इसलिए उन्होंने कहा है कि सौमिक के खिलाफ जांच चल रही है। इससे पहले उन्हें आरोपी नहीं समझा जा सकता।
emraan hashmi
- फोटो : instagram
कुछ लोगों का कहना है कि बीते दिनों फिल्ममेकर साजिद खान और विकास बहल पर यौन उत्पीड़न का आरोप लग जाने के बाद जिस तरह से उन्हें आने वाली फिल्मों से हटा दिया गया है उसी तरह सौमिक सेन का भी उनकी आने वाली फिल्म 'वॉय चीट इंडिया' से नाम हटा देना चाहिए। वहीं इमरान हाशमी इस बात को लेकर काफी खिलाफ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
cheat india
- फोटो : file photo
इमरान हाशमी का मानना है कि विश्वसनीयता आरोप के बिना किसी को भी फिल्म से नहीं हटाया जा सकता। अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए इमरान ने कहा है कि सौमिक सेन पर लगे आरोपों की जांच चल रही हैं, हमारे पास कोई बड़ा अधिकार नहीं है कि तीन महिलाओं द्वारा आरोप लगाने के बाद किसी को फिल्म से हटाया जा सके। मैं व्यक्तिगत तौर पर किसी महिला को लेकर नहीं बोल रहा हूं। मेरा सवाल है कि वह अभी तक न्यायिक व्यवस्था के पास क्यों नहीं गईं।
विज्ञापन
cheat india
- फोटो : file photo
इमरान हाशमी ने बताया कि इस मामले के बारे में जानने के बाद सौमिक सेन ने खुद उनसे बात की और खुद को 'वॉय चीट इंडिया' के प्रमोशन ने दूर कर लिया है। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि अगर सौमिक दोषी पाए जाते हैं तो कोर्ट के फैसले के खिलाफ कोई नहीं जा सकता। कोर्ट जो फैसला करेगा उसको माना जाएगा। लेकिन ट्विटर हमारा कोर्टरूम नहीं है। आपको बता दें बीते दिनों #MeToo अभियान के तहत कई बड़े नामों का भी खुलासा हुआ था।