{"_id":"5bdec8c4bdec221e2f5b625d","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-haldi-ceremony-start","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"DeepVeer Wedding: रणवीर सिंह की हल्दी की रस्म शुरू, भांगड़ा करते हुए आए नजर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
DeepVeer Wedding: रणवीर सिंह की हल्दी की रस्म शुरू, भांगड़ा करते हुए आए नजर
Sun, 04 Nov 2018 03:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sun, 04 Nov 2018 03:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ranveer singh
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में होने जा रही सबसे बड़ी शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं । जी हां, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में शादी करेंगे । कुछ दिन पहले ही दीपिका के बंगलुरु स्थित घर में नंदी पूजा रखी गई थी । इसी के साथ शादी की रस्में शुरू हो गईं ।
2 of 5
ranveer singh
- फोटो : instagram
अब दीपिका और रणवीर की हल्दी की रस्म शुरू हो गई है । रणवीर के घर से हल्दी रस्म की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं । रणवीर के घर को फूलों से सजाया गया है। रणवीर सफेद कुर्ता-पायजामा पहने हैं और तिलक लगाए हैं । रणवीर अपनी शादी के लिए बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं ।
एक तस्वीर में रणवीर के हाथ और चेहरे पर हल्दी लगी दिख रही है और वो भांगड़ा कर रहे हैं । अभी तक दीपिका की एक भी तस्वीर सामने नहीं आई है । हाल ही में ये भी खबर आई थी कि दीपिका ने अपना मंगलसूत्र खरीद लिया है । इस मंगलसूत्र की कीमत 20 लाख रुपए बताई जा रही है ।
खबर के अनुसार, दीपिका का मंगलसूत्र हीरों से बना हुआ है। मंगलसूत्र को खास बनाने के लिए इसमें सॉलिटेयर हीरा जड़ा गया है। मंगलसूत्र के अलावा दो हीरों के हार भी खरीदे गए हैं । दीपिका ने अपनी पूरी ज्वैलरी पर करीब 1 करोड़ रुपए खर्च किए हैं।
विज्ञापन
5 of 5
deepika padukone
- फोटो : instagram
इतना ही नहीं दीपिका ने अपने होने वाले पति रणवीर के लिए एक सोने की चेन भी खरीदी है । ये सारी ज्वैलरी मुंबई के एक ज्वैलरी स्टोर से खरीदी गई है । दीपिका को कई बार इस ज्वैलरी शोरूम में जाते देखा गया था । दीपिका-रणवीर की शादी के प्रीवेडिंग रिचुअल शुरू हो चुके हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।