{"_id":"5bee719ebdec22694b42c3b0","slug":"deepika-padukone-and-ranveer-singh-in-laws-detail-is-here","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"PHOTOS: अर्जुन कपूर बने दीपिका पादुकोण के देवर, ननद है एक्ट्रेस तो सास—ससुर जीते हैं रॉयल लाइफ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
PHOTOS: अर्जुन कपूर बने दीपिका पादुकोण के देवर, ननद है एक्ट्रेस तो सास—ससुर जीते हैं रॉयल लाइफ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:58 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : instagram
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने 14—15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए। खबरों की मानें तो दीपिका और रणवीर जल्द ही अपने परिवार के साथ भारत लौटेंगे। मुंबई में रणवीर सिंह के घर पर नई—नवेली दुल्हन के स्वागत की तैयारियां चल रही हैं। पूरे घर को लैंप और लाइट से सजा दिया गया है।
deepika padukone
- फोटो : instagram
इन सारी तैयारियों का जिम्मा रणवीर की मां अंजू भवनानी उठा रही हैं। अंजू भवनानी खुद अपनी बहू दीपिका को इटली से भारत लेकर आएंगी और मुंबई स्थित घर में उनका भव्य स्वागत होगा। बता दें कि दीपिका के ससुराल में चार लोग हैं। दीपिका के पति रणवीर के अलावा सास, ससुर और एक ननद रितिका भी हैं।
View this post on Instagram
A post shared by 💕 World of Brides 💕 (@world_of_brides_) on
Ranveer-Deepika wedding
- फोटो : social media
रणवीर सिंह अपने पिता जगजीत सिंह भवनानी के बेहद करीब हैं। फादर्स डे के मौके पर रणवीर ने पिता के साथ एक बेहद प्यारी तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की थी, जिसमें रणवीर अपने पापा को चूम रहे थे। दीपिका और रणवीर की शादी के बाद भवनानी ने कहा— ये दीवानी तो भवनानी हो गई।
View this post on Instagram
A post shared by DeepVeer Wale 💑👪👰💍 (@deepveer.news) on
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone
- फोटो : instagram
रणवीर की मां अंजू भवनानी को अक्सर ईवेंट में देखा जाता है। वो भी अपने बेटे की तरह काफी स्टाइलिश हैं। हालांकि अंजू लाइम लाइट से दूर रहना ही पसंद करती हैं। बता दें कि रणवीर ने एक बार कहा था कि उनकी एक नहीं दो मांएं हैं। दरअसल, रणवीर अपनी बड़ी बहन रितिका को भी मां मानते हैं।
विज्ञापन
Deepika and Ranveer
- फोटो : instagram
एक बार रणवीर ने कहा था कि उनकी दीदी रितिका से उन्हें इतना प्यार मिला कि वो बिगड़ गए हैं। रणवीर की बहन शादीशुदा हैं और एक्ट्रेस के तौर पर काम कर चुकी हैं। रणवीर एक फैमिली मैन हैं और उनका परिवार ही उनकी ताकत है। वहीं दीपिका के घर में भी मॉम—डैड के अलावा एक बहन अनीशा है जो गोल्फ की बेहतरीन खिलाड़ी हैं।