{"_id":"5bee6e61bdec22696e0e5ca6","slug":"zero-bauua-share-his-feeling-after-marries-deepika-ranveer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका-रणवीर की शादी से दुखी हुए 'बउआ', सोशल मीडिया पर उड़ेल दिया दर्द","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका-रणवीर की शादी से दुखी हुए 'बउआ', सोशल मीडिया पर उड़ेल दिया दर्द
Fri, 16 Nov 2018 12:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 12:44 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह एक–दूसरे के हमसफर बन गए हैं। दोनों ने इटली के लेक कोमो झील पर रीति रिवाजों के साथ शादी कर ली है। वहीं इस बीच एक ऐसी खबर आई है जिसका बुरा इस विवाहित जोड़ी को लग सकता है। जी हां एक तरफ जहां दोनों की शादी से पूरा बॉलीवुड खुश है, वहीं शाहरुख खान थोड़े दुखी हैं।
2 of 5
zero
- फोटो : Screengrab
बता दे कि शाहरुख खान अपनी आने वाली फिल्म जीरो में बउआ का किरदार निभा रहे हैं। वहीं बउआ अब दीपवीर की शादी से थोड़े से नाखुश हैं। बउआ नें अपने इस दुख को एक ट्वीट के जरिए बताया है। बउआ ने ट्विटर पर लिखा है कि 'उम्र तो आज पूरी खत्म हो गई गुड्डू, दीपिका पादुकोण ने शादी जो कर ली।'
3 of 5
Ranveer-Deepika wedding
- फोटो : social media
बता दें कि बुधवार को दोनों की शादी की तस्वीरें भी लीक हुई थीं, जो आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। वीरवार देर शाम को दीपिका ने खुद शादी की तस्वीरें ट्वीट कर दीं। तस्वीरों में दोनों शादी की रस्में अदा करते हुए दिखाई दे रहे हैं। गौरतलब है कि दीपवीर ने दो अलग अलग रीति रिवाजों से शादी की, इसलिए दोनों तस्वीरें यूजर्स पसंद कर रहे हैं।
zero
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranveer deepika
- फोटो : twitter
आपको बता दें कि यह शादी बी टाउन की सबसे खास शादियों में से एक है। सभी को इन दोनों की शादी करने का बेसब्री से इंतजार था। हर कोई इन लोगों की शादी को लेकर ही बातें कर रहा है। वहीं इनके फैंस इनकी शादी की हर अपडेट को जानने के लिए काफी उत्सुक हैं। खबरों के अनुसार दीपिका-रणवीर अपनी शादी की तस्वीरों को नीलाम करेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer deepika
- फोटो : twitter
जो भी दीपवीर की तस्वीरों की सबसे ज्यादा बोली लगाएगा, इन दोनों की शादी की तस्वीरें उसे मिल जाएंगी। वहीं फैंस को इनकी शादी की हर तस्वीर देखने को बेताब हैं। दीपवीर से पहले प्रियंका-निक जोन्स ने अभी से अपनी शादी की तस्वीरों की नीलामी लगाई थी, जोकि एक मैग्जीन ने 18 करोड़ की सर्वाधिक बोली देकर अपने नाम कर ली।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।