फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी में दीपिका ने पहनीं 2 करोड़ की अंगूठी, अनुष्का और सोनम की रिंग की कीमत भी जान लें

Fri, 16 Nov 2018 11:37 AM IST
Trainee Trainee एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 16 Nov 2018 11:37 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone lavish engagement ring cost is 2 crore 7 Lakh rupees
Deepika and Ranveer Singh - फोटो : Instagram

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की तस्वीर सामने आते ही चर्चा में बनी हुई है। खास तौर पर दीपिका की चुनरी, सगाई की अंगूठी और ज्वैलरी। गुलाबी रंग का लहंगा पहने बैठीं दीपिका की चुनरी में लिखा मंत्र लोगों को आकर्षित कर रहा है तो वहीं अंगूठी की कीमत लोगों को हैरान कर रही है। इस शादी शादी में दीपवीर ने पैसा पानी की तरह बहाया है जिसका अंदाजा आपको दीपिका की अंगूठी की कीमत जानकर लग जाएगा।



Deepika Padukone lavish engagement ring cost is 2 crore 7 Lakh rupees
deepika padukone ring - फोटो : Instagram

आमतौर पर एक्ट्रेस गोल शेप में या फिर ओवल शेप की अंगूठी पहने हुए दिखाई देती हैं, लेकिन दीपिका की अंगूठी सबसे अलग है। तस्वीर में दीपिका ने हाथ में जो अंगूठी पहनी है वह स्क्वायर शेप में है। यह सोलिटेयर डायमंड रिंग है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो सोलिटेयर स्क्वायर शेप रिंग की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपए बताई जा रही है। हालांकि रणवीर की सगाई की अंगूठी की कीमत के बारे में जानकारी नहीं मिली है। दीपिका की अंगूठी की कीमत हाल ही में शादी के बंधन में बंधी अनुष्का शर्मा और सोनम कपूर की अंगूठी की कीमत से काफी ज्यादा है। 

Deepika Padukone lavish engagement ring cost is 2 crore 7 Lakh rupees
Anushka Sharma and Sonam Kapoor - फोटो : Instagram

स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट के मुताबिक सोनम कपूर की सगाई की अंगूठी की कीमत करीब 90 लाख रुपए बताई गई है। वहीं अनुष्का शर्मा की अंगूठी की कीमत 1 करोड़ बताई गई है। ऐसे में इतना तो साफ है दीपिका की अंगूठी की कीमत इन दोनों एक्ट्रेस की अंगूठी की कीमत से दोगुनी अधिक है। सगाई की अंगूठी के अलावा दीपिका के हाथ की बाकी अंगूठियां भी काफी खूबसूरत लग रही हैं। दीपिका का ब्राइडल लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं फैंस उनके शादी के लुक से काफी इंप्रेस हैं। शादी की जो तस्वीरें सामने आई हैं उसमें रणवीर और दीपिका खिल-खिलाकर हंसते हुए नजर आ रहे थे जिससे आप इन दोनों की खुशी का अंदाजा लगा सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone lavish engagement ring cost is 2 crore 7 Lakh rupees
ranveer deepika - फोटो : twitter

शादी के बाद बधाइयों का सिलसिला सोशल मीडिया पर जारी है। सबसे ज्यादा चर्चा में दीपिका पादुकोण के ससुर का जगजीत सिंह भवनानी की। रणवीर सिंह के पिता ने अपनी होने वाली बहू को बड़े ही शानदार अंदाज में शादी की बधाई दी और परिवार में उनका स्वागत किया। जगजीत सिंह भवनानी ने इंस्टाग्राम पर बेटे और बहू की शादी की तस्वीर साझा कर दीपिका का अपने परिवार में स्वागत किया है। उन्होंने इंस्टा स्टोरी में इन तस्वीरों को साझा करते हुए कैप्शन दिया- 'मिस्टर भवनानी के शब्दों में कहें तो, यह दीवानी तो भवनानी हो गई'। 



 

विज्ञापन
Deepika Padukone lavish engagement ring cost is 2 crore 7 Lakh rupees
Deepika Padukone house - फोटो : twitter

इस बीच दीपिका पादुकोण के घर की तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं। इन वायरल तस्वीरों में दीपिका पादुकोण के बंगले में कलरफुल लाइट्स लगाई गई है। सजावट इतनी शानदार है जिसे देखकर काफी अच्छा लगेगा। सजावट में लाइट्स के अलावा सफेद रंग के फूलों का इस्तेमाल भी किया गया है। खबरों की मानें तो रणवीर सिंह जिस बिल्डिंग में रहते हैं उसका एक पूरा फ्लोर उन्होंने खरीद लिया है। कहा जा रहा है कि अभी रिनोवेशन हो रहा है। जल्द ही न्यूली वेड कपल इस घर में शिफ्ट हो जाएगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed