फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी की खबरों के बीच दीपिका और रणवीर ने बनाया नया रिकॉर्ड, बड़े-बड़े एक्टर्स को होगी जलन

Wed, 14 Feb 2018 02:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 14 Feb 2018 02:19 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh on screen partnership collects 558 crore on Box office
Deepika and Ranveer
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह को बॉलीवुड की सबसे सफल जोड़ी कहा जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन दोनों ने एक साथ जितनी भी फिल्में की हैं उन्होंने न केवल बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कमाई की बल्कि जोड़ी के तौर पर भी काफी सराहा गया। हाल ही में इन दोनों की जोड़ी के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज हुआ है जिसे जानकर बड़े-बड़े हीरो-हीरोइनों को जलन हो सकती हैं। 
Deepika Padukone and Ranveer Singh on screen partnership collects 558 crore on Box office
bhansali, deepika, ranveer
दीपिका और रणवीर एक साथ तीन फिल्मों में नजर आ चुके हैं। इन फिल्मों में 'गोलियों की रासलीला रामलीला', 'बाजीराव मस्तानी' और 'पद्मावत' शामिल हैं। 'पद्मावत' फिल्म को छोड़कर इन दोनों फिल्मों में दर्शकों को इनका रोमांस देखने को मिला। 
Deepika Padukone and Ranveer Singh on screen partnership collects 558 crore on Box office
Bajirao Mastani
दिलचस्प बात यह है कि इन दोनों ने अब तक केवल तीन फिल्में एक साथ की और इन सभी फिल्मों की कमाई का आंकड़ा आसमान छू गया। 'गोलियों की रासलीला रामलीला' फिल्म साल 2013 में रिलीज हुई थी जिसने बॉक्स ऑफिस पर 116.83 करोड़ का बिजनेस किया जबकि 'बाजीराव मस्तानी' फिल्म ने 184.3 करोड़ का। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh on screen partnership collects 558 crore on Box office
Padmaavat
वहीं 'पद्मावत' फिल्म ने अब तक 275 करोड़ की कमाई की है। ऐसे में अगर इन तीनों फिल्म का कलेक्शन जोड़ा जाय तो 558.03 करोड़ होता है। इतनी कमाई करने वाली यह बॉलीवुड की सबसे फेमस जोड़ी बन गई है। हालांकि ये आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है क्योंकि 'पद्मावत' फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर कमाई लगातार जारी है। 
विज्ञापन
Deepika Padukone and Ranveer Singh on screen partnership collects 558 crore on Box office
Deepika and Ranveer
आपको बता दें, बीते कुछ दिनों से ऐसी खबरें आ रही हैं कि रणवीर और दीपिका जल्द ही शादी करने वाले हैं। अगर ऐसा होता है तो यह उनके फैंस के लिए किसी बड़े तोहफे से कम नहीं होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed