फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक हफ्ते में Chhapaak और Tanhaji ने कमा लिए इतने करोड़, जानें किसने मारी बाजी

Fri, 17 Jan 2020 08:18 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: shrilata biswas Updated Fri, 17 Jan 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone Chhapaak and ajay devgn Tanhaji Day 7 Box Office Collection
छपाक, तानाजी - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' और अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' को रिलीज हुए एक हफ्ते हो चुके हैं। खासकर दीपिका की फिल्म पर सभी की निगाहें थीं। यह इस वजह से भी क्योंकि दीपिका के जेएनयू जाने के बाद से ही फिल्म विवादों में घिरी रही। सोशल मीडिया पर यूजर्स ने फिल्म के बायकॉट करने को लेकर ट्रेंड भी चलाया। अभी तक के कलेक्शन पर नजर डालें तो फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई कर ली है। 

deepika padukone Chhapaak and ajay devgn Tanhaji Day 7 Box Office Collection
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

बॉक्स ऑफिस इंडिया वेबसाइट के मुताबिक, 'छपाक' के कलेक्शन में गुरुवार को चालीस फीसदी की गिरावट देखी गई। फिल्म सातवें दिन करीब डेढ़ करोड़ की कमाई करने में कामयाब रही। 'छपाक' ने छह दिन में 26.53 करोड़ का बिजनेस किया था। इस तरह एक हफ्ते में फिल्म ने 28 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। 

deepika padukone Chhapaak and ajay devgn Tanhaji Day 7 Box Office Collection
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला

फिल्म में दीपिका के साथ अभिनेता विक्रांत मेसी की मुख्य भूमिका है। इसका निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। फॉक्स स्टार स्टूडियोज, दीपिका और मेघना ने मिलकर इसे प्रोड्यूस किया है। फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी से प्रेरित है। फिल्म की लागत 35 करोड़ है जबकि इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 10 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 45 करोड़ है। फिल्म को हिट होने के लिए 60 करोड़ की कमाई करनी होगी। 'छपाक' को कुल 2,160 स्क्रीन्स मिले हैं। इनमें भारत में 1,700 स्क्रीन्स और विदेश में 460 स्क्रीन्स हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone Chhapaak and ajay devgn Tanhaji Day 7 Box Office Collection
तानाजी - फोटो : अमर उजाला

दूसरी ओर 'तानाजी' की बात करें तो यह साल की पहली ब्लॉकबस्टर बनने जा रही है। सातवें दिन भी फिल्म ने जबरदस्त पकड़ बनाकर रखी और गुरुवार को ये 11 से 12 करोड़ कमाने में कामयाब रही। इस तरह फिल्म ने अभी तक करीब 120 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है। आने वाले दिनों में भी इसकी रफ्तार थमती नहीं दिख रही है।

विज्ञापन
deepika padukone Chhapaak and ajay devgn Tanhaji Day 7 Box Office Collection
तानाजी - फोटो : अमर उजाला

'तानाजी' में अजय देवगन, सैफ अली खान और काजोल की मुख्य भूमिका है। फिल्म की लागत 110 करोड़ है। इसके प्रचार और प्रिंट्स पर 15 करोड़ खर्च हुए हैं। इस तरह इसका कुल बजट 125 करोड़ है। फिल्म को हिट होने के लिए कम से कम 150 करोड़ रुपये कमाने होंगे।

सड़कों पर सोते थे जावेद अख्तर, इस फिल्म के लिए अमिताभ से भी ज्यादा वसूली फीस

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed