{"_id":"5e1d6c628ebc3e881043b16f","slug":"deepika-padukone-chhapaak-and-ajay-devgn-tanhaji-the-unsung-warrior-imdb-ratings","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"IMDb पर भी अजय की 'तानाजी' ने मारी बाजी, दीपिका की 'छपाक' को मिली एवरेज 4.6 रेटिंग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
IMDb पर भी अजय की 'तानाजी' ने मारी बाजी, दीपिका की 'छपाक' को मिली एवरेज 4.6 रेटिंग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Tue, 14 Jan 2020 12:55 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
तानाजी और छपाक
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
10 जनवरी को साल 2020 की दो बड़ी फिल्में रिलीज हुईं थीं। लिस्ट में पहला नाम दीपिका पादुकोण की 'छपाक' का है तो वहीं दूसरा नाम अजय देवगन की 'तानाजी: द अनसंग वॉरियर' का। रिलीज के साथ ही दोनों फिल्में सुर्खियों में बनी हुई हैं। एक तरफ जहां फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन को लेकर हर कोई बात कर रहा है तो वहीं अब इन दोनों फिल्मों के चलते ही रिव्यू एग्रीगेटर वेबसाइट आईएमडीबी भी सुर्खियों में आ गया है।
2 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल दीपिका की फिल्म छपाक के खिलाफ रिव्यू एग्रीगेटर वेबसाइट आईएमडीबी पर वोट किए गए। वेबसाइट पर 7106 यूजर्स में महज 28.8% (2046) ने ही फिल्म को 10 में से 10 रेटिंग दी है। जबकि 1 रेटिंग देने वालों की संख्या 57.1% (4059) है। इसके चलते वेबसाइट पर फिल्म को 10 से एवरेज 4.6 रेटिंग मिली है।
3 of 5
Tanhaji The Unsung Warrior
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
वहीं बात अजय देवगन की फिल्म तानाजी की करें तो इसे 10 में से एवरेज 8.8 रेटिंग मिली है। 6154 यूजर्स में से 74.5% (4584) ने फिल्म को 10 में से 10 रेटिंग दी। जबकि सबसे कम यानी 10 में से 1 रेटिंग देने वाले महज 6.2% (382) हैं। यानी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के साथ ही आईएमडीबी पर भी तानाजी बाजी मारते दिख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
'छपाक' के एक दृश्य में दीपिका पादुकोण
- फोटो : अमर उजाला
बात दोनों फिल्मों की करें तो अजय देवगन की फिल्म तानाजी मालुसरे पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन ओम राउत ने किया है। वहीं दूसरी ओर दीपिका की छपाक एसिड अटैक पीड़िता की जिंदगी दिखाती है। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है। वहीं दोनों फिल्मों पर राजनीति भी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन
5 of 5
Tanhaji
- फोटो : amar ujala, mumbai
इसके साथ ही बात दोनों फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो दीपिका की छपाक ने अभी तक 21.37 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया है। वहीं दूसरी ओर तानाजी ने अभी तक 75.68 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। हालांकि दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की एक बड़ी वजह फिल्मों को मिली स्क्रीन्स भी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।