{"_id":"5b1758644f1c1b6c4d8b4fda","slug":"deepika-padukone-does-not-want-to-marry-ranveer-singh-because-of-ex-bf-ranbir-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"रणवीर सिंह को लग सकता है झटका, एक्स ब्वॉयफ्रेंड की वजह से शादी नहीं करना चाह रही हैं दीपिका पादुकोण","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
रणवीर सिंह को लग सकता है झटका, एक्स ब्वॉयफ्रेंड की वजह से शादी नहीं करना चाह रही हैं दीपिका पादुकोण
Wed, 06 Jun 2018 09:13 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 06 Jun 2018 09:13 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड में साल 2018 शादियों के साल के लिए जाना जाएगा। सोनम कपूर, नेहा धूपिया, हिमेश रेशमिया की शादी के बाद पिछले दिनों ऐसी भी खबरें सामने आई कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह भी इसी साल शादी के बंधन में बंध सकते हैं। खबरें यहीं नहीं रुकी बल्कि कुछ रिपोर्ट्स में तो यहां तक दावे किए गए कि अपनी शादी को लेकर रणवीर और दीपिका 18-20 नवंबर के बीच शादी करने वाले हैं।
2 of 5
Deepika Padukone
लेकिन इस प्यार में एक विलेन के सामने आने की खबरे हैं और ये विलेन कोई नहीं बल्कि दीपिका पादुकोण के एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर हैं। डेक्कन क्रोनिकल ने दीपिका के दोस्त के हवाले से लिखा है कि दीपिका अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर कपूर की वजह से रणवीर सिंह से शादी नहीं कर पा रही हैं।
3 of 5
Deepika Padukone
अब आप यही सोच रहे हैं न कि दीपिका और रणवीर सिंह के बीच रणबीर कपूर क्या कर रहे हैं तो आपको बता दें रणबीर कपूर से ब्रेकअप के बाद दीपिका अब किसी से भी कमिटमेंट करने से डरने लगी हैं। रणबीर से ब्रेकअप के बाद दीपिका बुरी तरह से टूट गई थी और अब वह अपनी शादी को लेकर काफी सोच विचार कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
deepika padukone
रिपोर्ट में बताया गया है कि एक समय में दीपिका अपना करियर छोड़कर मिसेज कपूर बनने के लिए तैयार थी, लेकिन ये रिश्ता आगे नहीं बढ़ सका। ब्रेकअप से रणबीर तो तुरंत उबर गए लेकिन दीपिका को तगड़ा झटका लगा था। अब एक बार फिर से दीपिका इसी डर की वजह से कमिट करने से डर रही हैं। खैर इस बात में कितनी सच्चाई है ये तो पता नहीं लेकिन फैंस को दीपिका और रणवीर की शादी को लेकर एक्साइटमेंट जरूर है।
विज्ञापन
5 of 5
ranveer singh and deepika padukone
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी की खबरें काफी दिनों से आ रही हैं। दोनों को कई बार एक साथ पार्टी और हॉलीडे एंजॉय करते देखा जा चुका है। इतना ही नहीं जहां दीपिका रणवीर सिंह की फोटो पर MINE का कमेंट करती हैं तो वहीं रणवीर अपना प्यार जाहिर करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।