{"_id":"5c3ee04fbdec2273467dc2d8","slug":"deepika-padukone-ex-boyfriend-nihar-pandya-ready-to-get-married-with-singer-neeti-mohan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका पादुकोण के बाद Ex ब्वॉयफ्रेंड ने लिया शादी करने का फैसला, इस सिंगर संग लेंगे सात फेरे","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका पादुकोण के बाद Ex ब्वॉयफ्रेंड ने लिया शादी करने का फैसला, इस सिंगर संग लेंगे सात फेरे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:12 PM IST
दीपिका पादुकोण ने तो पिछले साल रणवीर सिंह से शादी कर ली और अब बॉलीवुड का एक और कपल सात फेरे लेने जा रहा है । इस कपल का कनेक्शन दीपिका पादुकोण से है । जी हां, हम बात कर रहे हैं दीपिका के एक्स ब्वॉयफ्रेंड निहार पांड्या की ।
Trending Videos
2 of 5
deepika padukone
निहार और दीपिका उस वक्त एक-दूसरे को डेट करते थे जब दोनों स्ट्रगलर थे। दीपिका और निहार की मुलाकात करीब 10 साल पहले एक्टिंग स्कूल में हुई थी।इसी दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए थे । दीपिका को तो अपने करियर में खूब तरक्की मिली लेकिन निहार को कुछ खास सफलता नहीं मिल पाई ।
A post shared by Manzoor Khan (@therealmanzoorkhan) on
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
nihar pandya neeti mohan
निहार अब कंगना रनौत की फिल्म 'मणिकर्णिका' से डेब्यू करने जा रहे हैं । निहार जिस सेलेब्रिटी से शादी करने जा रहे हैं उसका नाम जानकर भी आपको हैरानी होगी । निहार बॉलीवुड की फेमस सिंगर नीति मोहन के साथ शादी करने जा रहे हैं। खबरों की मानें तो शादी फरवरी में होगी ।
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार, ये स्टार कपल अपनी शादी की खबर को छिपाकर रखना चाहता था लेकिन ऐसा हो नहीं सका । फरवरी में शादी करने की खबर लीक हो गई है । निहार अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर नीति की दोनों बहनें शक्ति मोहन और मुक्ति मोहन के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं ।
निहार और नीति से जब भी उनके रिलेशन के बारे में पूछा जाता है तो दोनों ही इस सवाल से बचते नजर आते हैं । दोनों साथ में तस्वीरें खिंचवाने से भी बचते हैं। अब अचानक उनकी शादी की खबर से फैंस हैरान हो सकते हैं ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।