{"_id":"5bee8df1bdec22694517e786","slug":"deepika-padukone-lehanga-chunari-embroidered-with-gold","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दीपिका का लहंगा था बड़ा महंगा, ससुराल वालों ने सोने से कढ़वाया था 'सदा सौभाग्यवती भव:'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दीपिका का लहंगा था बड़ा महंगा, ससुराल वालों ने सोने से कढ़वाया था 'सदा सौभाग्यवती भव:'
Fri, 16 Nov 2018 03:07 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 03:07 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
deepveer
- फोटो : spotboye
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड के हिट कपल रणवीर-दीपिका की शादी हो चुकी है और अब दोनों इस जन्म के लिए एक हो चुके हैं। शादी इतनी प्राइवेट थी कि मीडिया और उनके फैन्स पिछले दो दिन से उनकी एक झलक देखने को तरस रहे थे। लेकिन इनका सब्र का बांध तब टूटा जब दीपिका ने खुद अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की पहली तस्वीर साझा की। जैसी ही दोनों की तस्वीर सामने आई वैसे ही सोशल मीडिया पर उन्हें देखने के लिए फैन्स की बाढ़ आ गई.....और अब दीपवीर की शादी में क्या-क्या हुआ इसका खुलासा धीरे-धीरे हो रहा है। ऐसे में यह बात सामने आई है कि दीपिका के दुपट्टे पर सोने (गोल्ड) का काम हो रहा था...तो आइए जानते हैं अब इस बारे में...
2 of 5
deepveer wedding
- फोटो : Instagram
बता दें कि जैसे ही दीपवीर की शादी की तस्वीर सामने आईं लड़कियों ने तुरंत दीपिका को फॉलो करना शुरू कर दिया और सोशल मीडिया पर दीपिका और रणवीर की वेडिंग ड्रेस की ही चर्चा होने लगी। यहां तक कि दीपिका ने क्या ज्वेलरी पहनी है इस पर भी लड़कियों की खास नजर रही।
3 of 5
deepveer
- फोटो : spotboye
सबसे पहले आपको बता दें कि रणवीर-दीपिका की वेडिंग ड्रेस मशहूर डिजाइनर सब्यासाची ने डिजाइन की थी। दीपवीर की शादी कोंकणी और सिंधी रीति-रिवाज से हुई। दोनों ही शादी के कॉस्ट्यूम सब्यासाची ने ही डिजाइन किए थे। इसमें सिंधी शादी में दीपिका ने जो लंहगा-चुनरी पहनी हुई है वह बहुत ही खास है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ranveer deepika
- फोटो : twitter
वो इसलिए क्योंकि उसकी चुनरी पर सोने का जरदोसी वर्क हो रहा है जो कि रणवीर की फैमिली वालों ने बनवाया है। इसके साथ ही चुनरी पर सदा सौभाग्यवती भव: भी लिखा हुआ है। बता दें कि यह श्लोक किसी आम धागे से नहीं बल्कि सोने से कड़ा हुआ है। रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका की सगाई की अगूंठी की कीमत 1.3 से 2.7 करोड़ रुपये की है।
विज्ञापन
5 of 5
deepveer
- फोटो : spotboye
वहीं, दीपिका के कलीरे और चूढ़ा विशेषतौर पर राहुल लूथरा के रा आब्ता ने डिजाइन किए हैं। खबर है कि रणवीर अपनी बारात गोविंदा के मशहूर सॉन्ग 'मेरी पेंट भी सेक्सी मेरी चाल भी सेक्सी' पर नाचते कूदते गए थे। इसके बाद सलमान का 'चुनरी-चुनरी' और फिर अनिल कपूर का फेसम गाना 'माई नेम इज लखन' बजाया गया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।