फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सपोर्टिंग एक्टर्स का 350 रुपए का चेक बाउंस, सलमान की 'भारत' की शूटिंग से किया इंकार

Fri, 16 Nov 2018 03:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 03:02 PM IST
विज्ञापन
Rumours says Salman Khan film Bharat shooting supporting actors cheque bounce refuse to shoot
Bharat film - फोटो : twitter

सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग की तस्वीर बाघा बॉर्डर से आई थी। इस तस्वीर में सलमान खान कटरीना कैफ के साथ खड़े हुए दिखाई दे रहे थे। इस तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलहा मचा दिया था। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि फिल्म में काम करने वाले सपोर्टिंग एक्टर्स ने शूटिंग करने से मना कर दिया था जिसकी वजह मेहनताना न मिलना था।

Rumours says Salman Khan film Bharat shooting supporting actors cheque bounce refuse to shoot
salman khan katrina kaif - फोटो : instagram

न्यूज वेबसाइट ने दावा किया है कि स्थानीय खबरों के मुताबिक सलमान की फिल्म में रोजाना के मेहनताना पर काम करने वाले मजदूरों ने फिल्म की शूटिंग करने से मना कर दिया है। कहा जा रहा है कि सपोर्टिंग कलाकारों को 350 रुपए के चेक दिए गए थे। यह चेक बाउंस हो गए। इस वजह से एक्टर्स परेशान हैं। हालांकि 2 दिन बाद कुछ लोगों को पैसे दे दिए गए थे। 

Rumours says Salman Khan film Bharat shooting supporting actors cheque bounce refuse to shoot
Bharat film - फोटो : twitter

'भारत' मूवी में देश का 60 साल का इतिहास दिखाया जाएगा। इसमें सलमान खान, कटरीना कैफ के साथ तब्बू और दिशा पाटनी भी अहम भूमिका में हैं। शूटिंग के लिए लुधियाना से लगभग 20 किलोमीटर दूर गांव बल्लोवाल में अटारी-वाघा बॉर्डर का सेट तैयार किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rumours says Salman Khan film Bharat shooting supporting actors cheque bounce refuse to shoot
salman khan - फोटो : Instagram

इस सेट को हूबहू अमृतसर स्थित अटारी-वाघा बॉर्डर तैयार किया गया है। इस स्थान पर अगले आठ दिनों तक बॉलीवुड स्टार सलमान खान व कैटरीना कैफ शूटिंग करेंगे। फिल्म 'भारत' के इस सेट को इतनी संजीदगी से तैयार किया गया है कि आसपास के लोग पहले तो इसे देख सकते में आ गए।

विज्ञापन
Rumours says Salman Khan film Bharat shooting supporting actors cheque bounce refuse to shoot
salman khan - फोटो : Instagram

'भारत' फिल्म साल 2014 में आई साउथ कोरियन फिल्म 'ओड टू माई फादर' का हिंदी रीमेक है। यह फिल्म साल 2019 में ईद के मौके पर रिलीज हो सकती है। कुछ दिन पहले यह फिल्म प्रियंका चोपड़ा को लेकर काफी चर्चा में थी। दरअसल, प्रियंका ने इस फिल्म को बीच में ही छोड़ दिया। कहा जा रहा था कि प्रियंका स्क्रीन स्पेस से खुश नहीं थी जिस वजह से उन्होंने यह फैसला लिया। प्रियंका के 'भारत' फिल्म को छोड़ने के बाद कटरीना कैफ को इस फिल्म में बतौर हीरोइन कास्ट किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed