फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'गुड न्यूज' देने से पहले करीना कपूर ने उठाया अब तक का सबसे बड़ा रिस्क

Fri, 16 Nov 2018 02:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 16 Nov 2018 02:28 PM IST
विज्ञापन
after good news Kareena Kapoor Khan will seen in Historical Horror
kareena kapoor - फोटो : file photo
वीरे दी वेंडिंग की कालिंदी पुरी सबको याद है। सब उसे बड़े परदे पर मिस भी करते हैं। कालिंदी पुरी यानी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की दुलारी बेबो और पटौदी खानदान की बहू करीना कपूर खान। करीना को फिल्मों में आए 18 साल हो चुके हैं और अब करीना तैयार हैं अपने करियर का सबसे बड़ा रिस्क लेने के लिए। जी हां, करीना कपूर की जिस नई फिल्म के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं वह उनके करियर का सबसे बड़ा इम्तिहान होगा।
after good news Kareena Kapoor Khan will seen in Historical Horror
kareena kapoor khan - फोटो : file photo
साल 2001 में रिलीज़ हुई डायरेक्टर संतोष सिवन की फिल्म अशोका में करीना के किरदार को छोड़ दें तो करीना ने अब तक किसी ऐसी फिल्म में काम नहीं किया है जो रियल लाइफ पर बेस्ड हो। और न ही करीना ने किसी दूसरी हिस्टॉरिकल या माइथोलॉजिकल फिल्म में ही काम किया है।
after good news Kareena Kapoor Khan will seen in Historical Horror
karan johar and kareena kapoor - फोटो : file photo
अमर उजाला डॉट कॉम को एक्सक्लूसिव जानकारी मिली है कि करीना ने अब सिनेमा के इस चैलेजिंग जॉनर को ट्राई करने का फैसला किया है। बेबो के इस नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो चुका है। फिल्म में उनका किरदार राजस्थान की एक राजकुमारी का है। फिल्म का कॉन्सेप्ट हिस्टॉरिकल हॉरर जैसा है, जिसमें राजसी ठाठबाट के साथ सस्पेंस और कॉस्ट्यूम ड्रामा होगा। फिल्म की रिसर्च पूरी हो चुकी है। स्क्रिप्ट का काम करने के लिए फिल्म की टीम मुंबई से दूर राजस्थान की एक अनजान लोकेशन पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
after good news Kareena Kapoor Khan will seen in Historical Horror
Kareena Kapoor - फोटो : file photo
सुपरहिट सीरीज़ बाहुबली की तर्ज़ पर बनने जा रही करीना कपूर की इस फिल्म को एक बड़ी प्रोडक्शन कंपनी बना रही है और इसके लिए पूरी टेक्निकल टीम को भी साइन किया जा चुका है। फिल्म की शूटिंग अगले साल की शुरुआत में होनी है और इसका पूरा ताना बाना एक म्यूज़िकल हॉरर के तौर पर बुना गया है।
 
विज्ञापन
after good news Kareena Kapoor Khan will seen in Historical Horror
Kareena Kapoor - फोटो : file photo
इसके अलावा करीना कपूर ने नेटफ्लिक्स की एक वेब सीरीज़ में भी काम करने के लिए हामी भरी है। सीरीज में उनका किरदार कुछ कुछ वैसी ही होगा, जैसा उन्होंने फिल्म कभी खुशी कभी ग़म में किया था। यानी कि फैशन फ्रीक पू के किरदार का एक्सटेंशन होगा इस वेबसीरीज़ में उनका किरदार। करीना के शौहर सैफ अली खान पहले ही सेक्रेड गेम्स के जरिए वेब सीरीज़ में एंट्री कर चुके हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed