फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चर्चा: ढीले-ढाले कपड़े में नजर आईं दीपिका पादुकोण तो उठने लगे सवाल, यूजर बोले- बेबी बंप छिपा रही क्या?

Sat, 10 Jul 2021 06:24 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 10 Jul 2021 06:24 PM IST
विज्ञापन
Deepika padukone loose outfit made social media users curious asked if she is pregnant
दीपिका पादुकोण - फोटो : instantbollywood Instagram

बॉलीवुड की मस्तानी दीपिका पादुकोण अक्सर चर्चा में बनी रहती हैं।अपने अभिनय और खूबसूरती से वो फैंस को मदहोश कर देती हैं। दीपिका सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं और अक्सर पति रणवीर के साथ मस्ती भरे वीडियो और रोमांटिक तस्वीरें साझा करती हैं। जबसे दीपिका और रणवीर की शादी हुई है तबसे उनके बहुत से चाहने वाले ये जानने के लिए उत्सुक रहते हैं कि दीपिका मां कब बनने वाली हैं। हालांकि दीपिका पहले ही साफ कर चुकी हैं कि जब भी ऐसी कोई बात होगी तो वो इसका खुलासा कर देंगी। इसके बाद भी फैंस अक्सर ऐसे कयास लगाते रहते हैं।



चर्चा में आया दीपिका का नया लुक

अब हाल ही में शुक्रवार को मुंबई में दीपिका पादुकोण को संजय लीला भंसाली के ऑफिस के बाहर स्पॉट किया गया। उन्हें निर्देशक भंसाली के घर देखकर अंदाजा लगाया जा रह है कि शायद वो किसी नई फिल्म के सिलसिले में उनके घर गईं थीं। इस दौरान दीपिका ने पीच रंग का एक ओवरसाइज्ड टीशर्ट और जींस पहना था। इसके साथ ही उन्होंने मास्क भी लगाया हुआ था। उनका ये लुक काफी चर्चा में है। हालांकि अपने इस लुक के कारण यूजर्स दीपिका को लेकर कई तरह के सवाल करने लगे।

Deepika padukone loose outfit made social media users curious asked if she is pregnant
दीपिका पादुकोण - फोटो : instantbollywood Instagram
दरअसल उनके ढीले ढाले कपड़े देख कुछ लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक ने कहा कि, 'क्या उन्होंने रणवीर सिंह के कपड़े पहन लिए हैं? तो वहीं कई लोग उनके फैशन सेंस पर सवाल उठाने लगे। इसी बीच एक यूजर ने फिर से वही सवाल पूछ लिया जिससे दीपिका हमेशा परेशान हो जाती हैं। यूजर ने पूछा कि, 'दीपिका ने बहुत ही ढीले ढाले कपड़े पहने हैं, क्या वो अपना बेबी बंप छिपा रही हैं? बता दें कि उनकी ये तस्वीरें इंस्टैंटबॉलीवुड के पेज पर साझा की गईं हैं।



View this post on Instagram

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

Deepika padukone loose outfit made social media users curious asked if she is pregnant
दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह - फोटो : Instagram

गौरतलब है कि इसले पहले भी दीपिका की प्रेग्नेंसी को लेकर कयास लगाए जा चुके हैं। दरअसल शादी के बाद रणवीर सिंह ने कहा कि था वो पहले से जानते थे कि दीपिका ही वो लड़की है जिनसे उनकी शादी होगी और वो उनके बच्चों की मां बनेंगी। इसके बाद से ही लोग दीपिका से सवाल करने लगे थे कि क्या वो सच में मां बनने वाली हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika padukone loose outfit made social media users curious asked if she is pregnant
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

इसके अलावा और भी कई मौकों पर दीपिका से ऐसे सवाल किए गए हैं। एक बार दीपिका इस सवाल से काफी नाराज हो गईं थीं और उन्होंने कहा था कि क्या मैं आपको प्रेग्नेंट औरत जैसी दिखती हूं? ये बात छिप नहीं सकती है और जब ऐसा कुछ होगा तो आपको पता चल जाएगा।

विज्ञापन
Deepika padukone loose outfit made social media users curious asked if she is pregnant
दीपिका पादुकोण - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

दीपिका पादुकोण के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो बहुत जल्द रणवीर सिंह की फिल्म '83' में नजर आएंगी। हालांकि इस फिल्म में उनका किरदार बेहद छोटा है। ऐसा पहली बार है जब शादी के बाद रणवीर और दीपिका साथ नजर आएंगे। इसके अलावा हाल ही में दीपिका और ऋतिक की फिल्म 'फाइटर' का भी एलान हो चुका है। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद करने वाले हैं। फाइटर के अलावा दीपिका शाहरुख के साथ फिल्म 'पठान' में भी नजर आने वाली हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed