सब्सक्राइब करें

वीडियो: दीपिका पादुकोण ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट के साथ किया ऐसा मजाक, बोले- मेरा मुंह...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीपाली श्रीवास्तव Updated Fri, 02 Jul 2021 07:39 AM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone Prank With Her Hairstylist Can't Stop Laughing As His Burns Mouth On Spicy Mangoes
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण सेट पर काफी खुशनुमा माहौल बनाकर रखती हैं। ये बात अक्सर फैंस को उनके द्वारा शेयर किए गए वीडियो से चला है। दीपिका सेट हो यार घर सभी के साथ मस्ती मजाक करती रहती हैं। कभी किसी के साथ प्रैंक करते हुए एक्ट्रेस कुछ ऐसा कर जाती है कि फैंस की हंसी ही नहीं रुकती। अब एक बार फिर ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपिका पादुकोण ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट के साथ मजाक करते हुए उन्हें मिर्च-नमक वाले कच्चे आम खिला दिए।



दीपिका पादुकोण ने शेयर किया वीडियो
दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से एक वीडियो शेयर किया है। दीपिका पादुकोण ने अपने हेयर स्टाइलिस्ट Yianni Tsapatori के लिए कच्चे आम काटकर उनमें नमक और मिर्च मिलाया। उनका हेयर स्टाइलिस्ट विदेशी हैं और वह तीखा नहीं खाते। वीडियो में दिख रहा है कि वह एक टुकड़ा खाते हैं और उनका चेहरा लाल हो जाता है। हेयर स्टाइलिस्ट यह कहते हैं कि, 'मेरा मुंह जल रहा है।' वहीं, ऐक्ट्रेस उनकी टांग खिंचाई करते हुए कहती हैं, 'क्या हुआ Yianni Tsapatori?' फैंस को दीपिका का ये अंदाज खूब भा रहा है और सभी उनके वीडियो पर ठहाके मारकर हंस रहे हैं। 

Trending Videos
Deepika Padukone Prank With Her Hairstylist Can't Stop Laughing As His Burns Mouth On Spicy Mangoes
दीपिका पादुकोण - फोटो : Instagram

ये वीडियो शेयर करते हुए दीपिका ने कैप्शन में कुछ नहीं लिखा, बस दो मिर्च के इमोजी शेयर किए हैं। वहीं, एक्ट्रेस के इस लेटेस्ट पोस्ट पर फैंस खूब कमेंट्स कर रहे हैं। कई लोगों को कच्चा आम खाते वीडियो में नजर आ रहे शख्स का रिएक्शन पसंद आ रहा है तो कुछ लोग सवाल करते दिखाई दे रहे हैं कि क्या दीपिका प्रेग्नेंट हैं, जो उन्हें कच्चे आम इतने पसंद आ रहे हैं?
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone)

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone Prank With Her Hairstylist Can't Stop Laughing As His Burns Mouth On Spicy Mangoes
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण की प्रेग्नेंसी की खबरें कई दिनों से गलियारों में घूम रही है। फिलहाल, दीपिका की ओर से इस बारे में कोई भी प्रतिक्रिया सामने नहीं आई। एक्ट्रेस काफी वक्त से सोशल मीडिया से भी गायब हैं लेकिन योगा डे पर उन्होंने लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया था, जिसमें वो सोती हुई दिखाई दे रही थीं।

Deepika Padukone Prank With Her Hairstylist Can't Stop Laughing As His Burns Mouth On Spicy Mangoes
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण के पास कई फिल्मों की फेहरिस्त है। यूं ही नहीं उन्हें टॉप की एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शुमार किया जाता है। दीपिका शकुन बत्रा की अगली फिल्म में अनन्या पांडे और सिद्धांत चतुर्वेदी के साथ नजर आएंगी। इसके अलावा दीपिका पादुकोण रितिक रोशन के साथ फिल्म 'फाइटर', शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ फिल्म 'पठान' और नाग अश्विन की अगली फिल्म प्रभास के साथ कर रही हैं।

विज्ञापन
Deepika Padukone Prank With Her Hairstylist Can't Stop Laughing As His Burns Mouth On Spicy Mangoes
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया

दीपिका पादुकोण साल 1983 में क्रिकेट वर्ल्ड कप की जीत पर बनी फिल्म '83' में अपने पति रणवीर सिंह के साथ काम करती दिखाई देंगी। रणवीर सिंह इस फिल्म में कपिल देव का किरदार निभा रहे हैं तो दीपिका पादुकोण रोमी देव की भूमिका में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed