सब्सक्राइब करें

जन्मदिन: साधारण लड़की से ऐसे 'यूट्यूब सेंसेशन' बनीं शर्ली सेतिया, गानों के अलावा लुक्स के भी दीवाने हैं लोग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभांगी गुप्ता Updated Fri, 02 Jul 2021 06:57 AM IST
विज्ञापन
Shirley Setia Birthday Interesting and Lesser Known Facts about the Singer
शर्ली सेतिया - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया किसी की भी जिंदगी रातों रात बदल सकता है। यह कभी पता नहीं होता कि कौन सा वीडियो कब वायरल हो जाए और आप कब लोगों के पसंदीदा बन जाएं। अगर आपको याद हो डांसिंग अंकल, जो अपने डांस स्टेप्स से हिट हो गए थे। यही नहीं, कई लड़कियां भी सोशल मीडिया के माध्यम से काफी हिट हुई हैं। अपने गुड लुक्स से वो रातों रात इंटरनेट सेंसेशन बन गईं और ‘नेशनल क्रश’ कहलाईं। उन्हीं में से एक हैं शर्ली सेतिया जिन्होंने लोगों के दिलों में अपने लुक्स के साथ साथ गानों से भी दस्तक दी।



युवाओं के दिलों पर राज करती हैं शर्ली सेतिया
शर्ली सेतिया (Shirley Setia) यूट्यूब पर गाने का कवर रिलीज कर प्रसिद्ध हो गई हैं। शर्ली सेतिया संगीत कार्यक्रमों में लाइव प्रस्तुति भी देती हैं। शर्ली बेहद कम उम्र में ही सोशल मीडिया पर युवाओं के दिलों पर राज करती हैं। इस साल शर्ली अपना 26वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म भारत के दमन में 2 जुलाई 1995 को हुआ था।

Trending Videos
Shirley Setia Birthday Interesting and Lesser Known Facts about the Singer
शर्ली सेतिया - फोटो : सोशल मीडिया

जन्म के कुछ समय बाद ही शर्ली अपने माता पिता के साथ न्यूजीलैंड चली गई थीं। उसके बाद शर्ली ने वहीं अपनी पढ़ाई पूरी की। बता दें, शर्ली ने न्यूजीलैंड की ऑकलैंड यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है। इंडो-किवी गायक शर्ली के हिंदी में गाए गाने यूट्यूब पर काफी हिट हुए हैं। 'सनम रे' गाना उनमें से ही एक है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shirley Setia Birthday Interesting and Lesser Known Facts about the Singer
शर्ली सेतिया - फोटो : अमर उजाला

यूट्यूब सेंसेशन शर्ली सेतिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपनी क्यूटनेस से सभी का दिल जीत लेती हैं। शर्ली एक्टिंग के साथ एक बहुत ही अच्छी सिंगर भी हैं। उनका हर गाना फैंस को बहुत पसंद आता है। शर्ली का हर गाना ट्रेंड लिस्ट में अपनी जगह बना लेता है।

Shirley Setia Birthday Interesting and Lesser Known Facts about the Singer
शर्ली सेतिया - फोटो : सोशल मीडिया

एक बातचीत के दौरान, शर्ली सेतिया ने बताया था कि '16 साल की उम्र में यू-ट्यूब पर एक गाना डाला था, उसके बाद मन में आया कि खुद के गाने बनाकर यू-ट्यूब पर डालो। इसके बाद धीरे-धीरे यह सफर शुरू हो गया। सबसे पहला गाना जो फेमस हुआ, वह था 'तुम ही हो... अब तुम ही हो', जिसने मुझे एक पहचान दी। 

विज्ञापन
Shirley Setia Birthday Interesting and Lesser Known Facts about the Singer
अभिमन्यु दासानी, शर्ली सेतिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

बता दें, शर्ली ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स की फिल्म 'मस्का' से फिल्मों में अपने करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। अब वह शिल्पा शेट्टी और अभिमन्यु दासानी के साथ फिल्म 'निकम्मा' में भी नजर आएंगी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed