फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Diwali 2024: दीपिका पादुकोण से वरुण धवन तक, इस साल इन सितारों के घर आई लक्ष्मी, बिटिया के साथ रोशन हुई दिवाली

Thu, 31 Oct 2024 10:19 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 31 Oct 2024 10:19 AM IST
सार

Diwali 2024:  रोशनी और मिठास से भरा पर्व दिवाली हर किसी के लिए खास होता है। मगर, बॉलीवुड के कुछ सितारों के लिए तो इस बार की दिवाली और खास हो गई है। उनके घर किलकारी गूंजी है और बेटियों का आगमन हुआ है।

विज्ञापन
deepika padukone ranveer to varun dhawan masaba Yuvika these celebs to celebrate first Diwali with baby girl
बॉलीवुड सितारे - फोटो : अमर उजाला

हाल ही में एक्टर वरुण धवन अपनी आगामी सीरीज 'सिटाडेल हनी बनी' के प्रमोशन के लिए केबीसी में पहुंचे। इस दौरान अमिताभ बच्चन ने कहा कि ये दिवाली वरुण के लिए खास होने वाली है, क्योंकि देवी लक्ष्मी उनके घर आई हैं। दरअसल, इस साल जून में वरूण और नताशा के घर बिटिया का जन्म हुआ। बेटी के साथ उनकी पहली दिवाली है। वरुण और नताशा के अलावा और भी कई बॉलीवुड कपल हैं, जिनके घर इस साल बेटी के रूप में लक्ष्मी आगमन हुआ। आइए जानते हैं...

deepika padukone ranveer to varun dhawan masaba Yuvika these celebs to celebrate first Diwali with baby girl
दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम@deepikapadukone

दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह
इस साल दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के लिए यह दिवाली बेहद खास है। इस साल 8 सितंबर को कपल के घर पहली संतान के रूप में बिटिया ने जन्म लिया और बेबी गर्ल के साथ इनकी पहली दिवाली है। काम के लिहाज से भी देखें तो यह त्योहार इनके लिए खास है। 1 नवंबर को फिल्म 'सिंघम अगेन' रिलीज हो रही है। इसमें दीपिका लेडी सिंघम के रूप में नजर आएंगी। वहीं, रणवीर सिंह भी फिल्म में दिखाई देंगे।

deepika padukone ranveer to varun dhawan masaba Yuvika these celebs to celebrate first Diwali with baby girl
ऋचा चड्ढा-अली फजल - फोटो : इंस्टाग्राम @ therichachadha

ऋचा चड्ढा-अली फजल
इस साल ऋचा चड्ढा और अली फजल भी बिटिया के माता-पिता बने हैं। कपल रोशनी का यह पर्व इस बार नन्ही परी के साथ सेलिब्रेट करेगा। ऋचा और अली ने बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा था, 'हम खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं। अब हम अपनी प्यारी बेटी के साथ काफी व्यस्त होने वाले हैं। आपके प्यार और आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone ranveer to varun dhawan masaba Yuvika these celebs to celebrate first Diwali with baby girl
प्रिंस-युविका - फोटो : इंस्टाग्राम

प्रिंस नरूला-युविका चौधरी
टीवी जगत के चर्चित कपल युविका चौधरी और प्रिंस नरूला भी बेटी के साथ पहली दिवाली मना रहे हैं। युविका चौधरी ने फिल्मों और टीवी रियालिटी शोज में काफी काम किया है। वह कुछ दिन पहले ही मां बनी हैं। उनके घर भी प्यारी गुड़िया आई है। युविका के पति और एक्टर सिंगर प्रिंस नरूला ने अपने इंस्टाग्राम पर बेटी के जन्म की खबर दी। 
Mudassar Aziz: करीना कपूर के साथ काम करना चाहते हैं मुदस्सर अजीज, बोले- मैं बेबो की कलाकारी का कायल हूं

विज्ञापन
deepika padukone ranveer to varun dhawan masaba Yuvika these celebs to celebrate first Diwali with baby girl
मसाबा गुप्ता - फोटो : इंस्टाग्राम @masabagupta

मसाबा गुप्ता
नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने भी इस साल बेटी को जन्म दिया है। मसाबा और उनके पति सत्यदीप मिश्रा ने इस साल 12 अक्तूबर को बेटी के जन्म की जानकारी सोशल मीडिया पर साझा की। मसाबा ने 11 अक्तूबर को बेटी को जन्म दिया।
Singham Again-Bhool Bhulaiyaa 3: 'सिंघम अगेन'-'भूल भुलैया 3' को लगा बड़ा झटका, सऊदी अरब में रिलीज पर लगी रोक!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed