फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड की बड़ी खबरें: सास-ससुर के साथ कैसा है दीपिका का रिश्ता, जानें आमिर खान का न्यू ईयर प्लान

Tue, 01 Jan 2019 09:04 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Tue, 01 Jan 2019 09:04 AM IST
विज्ञापन
deepika padukone relation with in laws and aamir khan new year plan
deepika aamir
न्यू ईयर पर आमिर खान का ने किया खास ऐलान


नए साल पर आमिर खान ने अपने फैंस को एक बड़ा तोहफा दिया है । उन्होंने अपनी नई फिल्म 'रूबरू रोशनी' की घोषणा की । इसका प्रीमियर छोटे परदे पर होगा । आमिर ने अपनी पत्नी किरण राव के साथ मिलकर एक फीचर फिल्म बनाई है । 26 जनवरी को इसका प्रीमियर स्टार प्लस पर होगा । फिल्म को स्वाती चक्रवर्ती ने निर्देशित किया है । ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के फ्लॉप होने के बाद अब आमिर अपनी फीचर फिल्म से लोगों के दिल में जगह बनाना चाहते हैं ।
deepika padukone relation with in laws and aamir khan new year plan
Ranveer Singh and Deepika Padukone - फोटो : Instagram
सास-ससुर से रिलेशन पर पहली बार बोलीं दीपिका पादुकोण

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14-15 नवंबर को इटली के लेक कोमो में सात फेरे लिए थे । हाल ही में दीपिका ने अपने सास-ससुर के बारे में कई बातें शेयर की । फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में दीपिका ने बताया, 'रणवीर के पिता यानी मेरे ससुर मुझे अपनी बेटी की तरह मानते हैं ।' दीपिका पादुकोण का कहना है कि रणवीर की मां उनके लिए किसी दोस्त की तरह हैं। हालांकि वह भी उनको अपनी बेटी की तरह ही मानती हैं।
deepika padukone relation with in laws and aamir khan new year plan
virat kohlii, anushka sharma - फोटो : instagram
ऑस्ट्रेलिया में कुछ ऐसे न्यू ईयर मना रहे विराट-अनुष्का, तस्वीरें वायरल

हाल ही में अनुष्का शर्मा की फिल्म 'जीरो' बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुई है । फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान और कटरीना कैफ भी नजर आईं । अब काम से थोड़ा सा ब्रेक लेकर अनुष्का अपने पति विराट कोहली के साथ न्यू ईयर मनाने ऑस्ट्रेलिया जा पहुंची हैं । न्यू ईयर का जश्न मनाते दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं । इन तस्वीरों को विराट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone relation with in laws and aamir khan new year plan
varun dhawan
कटरीना ने छोड़ी ABCD 3, अब ये स्टारकिड लेगी उनकी जगह

हाल ही में खबर आई थी कि कटरीना कैफ ने वरुण धवन की फिल्म 'एबीसीडी 3' छोड़ दी है । ऐसा उन्होंने फिल्म 'भारत' की वजह से किया है । कटरीना, सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं । मिड डे की रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म के लिए श्रद्धा कपूर को अप्रोच किया गया है । फिल्म का पहला शेड्यूल 22 जनवरी से अमृतसर में शुरू होगा ।
विज्ञापन
deepika padukone relation with in laws and aamir khan new year plan
sonali bendre - फोटो : twitter
न्यू ईयर पर सोनाली बेंद्रे का खास मैसेज, हुईं इमोशनल 

कैंसर से जूझ रही सोनाली बेंद्रे इन दिनों मुंबई में अपने परिवार के साथ समय बिता रही हैं । कुछ समय पहले ही सोनाली न्यूयॉर्क से भारत लौटी थीं । उनका लगातार इलाज चल रहा है । हाल ही में सोनाली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर करते हुए इमोशनल मैसेज लिखा । तस्वीर में सोनाली बाल कटवाते हुए नजर आ रही हैं । उन्होंने लिखा, 'यह सफर बहुत व्यापक था और इसने मुझे बहुत कुछ सिखाया है । क्योंकि अब मेरे बाल धीरे-धीरे वापस आ रहे हैं... तो शायद मैं साल 2019 में एक और ब्लो-ड्राय के लिए तैयार हूं ।'
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed