बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा दीपिका पादुकोण शादी करने के बाद अब अपनी खुशहाल जिंदगी अभिनेता रणवीर सिंह के साथ बिता रही हैं। रणवीर सिंह से पहले दीपिका पादुकोण की बहुत बार कई हस्तियों को डेट करने की वजह से सुर्खियों में रहीं। उनमें से एक अभिनेता रणबीर कपूर भी थे। अब भी बहुत से इवेंट में दीपिका से रणबीर कपूर को लेकर सवाल किए जाते हैं, जिसका वह पूरी बेबाकी से जवाब देती हैं।
दीपिका ने पहली बार खोला राज, पति रणवीर और एक्स ब्वॉयफ्रेंड रणबीर में सबसे बड़ा अंतर क्या?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक बार फिर से दीपिका पादुकोण से रणबीर कपूर को लेकर सवाल पूछा गया, जिसका उन्होंने खुलकर जवाब दिया है। हाल ही में दीपिका पादुकोण मुंबई में हो रहे मामी फिल्म फेस्टिवल में पहुंची। यहां उन्होंने अपनी फिल्मी निजी जिंदगी और फिल्मी सफर के बारे में बीत की। यहां दीपिका से उनके पति रणवीर सिंह और उनके सह अभिनेता रहे रणबीर कपूर को लेकर भी सवाल पूछे गये।
दीपिका पादुकोण से पूछा गया है कि ये दोनों कलाकार अपने किरदार और अभिनय को लेकर कैसे काम करते हैं? इस बात का दीपिका ने अलग अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, पर्दे पर अपने किरदार को निभाने के मामले में रणवीर और रणबीर बिल्कुल अलग हैं। जहां रणवीर पूरे प्रोसेस में विश्वास करते हैं, वह अपनी निजी जिंदगी में भी उस किरदार को अपना लेते हैं। करीब हर जगह वह अपने किरदार के बारे में सोचते हैं। सेट पर भी वह किरदार के तौर पर ही सबसे बर्ताव करते हैं।
वहीं दीपिका पादुकोण ने रणबीर कपूर के बारे में बताते हुए कहा- रणबीर बहुत ज्यादा तैयारी करते मुझे कभी नहीं दिखाई दिए। हालांकि वह जब अपना सीन निभाते हैं तो वह काफी अच्छा होता है। दरअसल रणबीर और मेरे किरदार की तैयारी करने का तरीका करीब-करीब एक जैसा ही है।
बातचीत के दौरान अपने पति रणवीर को लेकर दीपिका ने मजाकिया लहजे में कहा, हमारी अच्छी रिलेशनशिप रहने का कारण यह भी है कि रणवीर करीब हर छह महीने में एक अलग इंसान होते हैं इसलिए शायद मैं कभी उनसे बोर नहीं होती हूं। दीपिका ने आगे बताया, जब मैं और रणवीर एक साथ काम करते हैं तो मैं घर पर काम की कोई भी बात नहीं करती हूं हालांकि रणवीर कई बार काम की बातें किसी ना किसी तरह घर में ले ही आते हैं।
पढ़ें: मुंबई में मामी फिल्म फेस्टिवल का आगाज, दीपिका ने सुनाए रणवीर से पहली नजर के प्यार के किस्से