फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दोस्त की शादी में दीपिका ने पति रणवीर के साथ किया जमकर डांस, अब हो गई ऐसी हालत

Mon, 11 Nov 2019 04:57 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 11 Nov 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone shared her tired photo after attending her best friend wedding with Ranveer Singh
Deepika Padukone - फोटो : amar ujala

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और अभिनेता रणवीर सिंह का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इनका ये वीडियो दीपिका की खास दोस्त की शादी का है, जिसमें उन्होंने पति रणवीर सिंह के साथ जमकर ठुमके लगाए। दोस्त उर्वशी केशवानी की शादी में दोनों ने खूब मस्ती और डांस किया। दीपिका पादुकोण की खास दोस्त उर्वशी केशवानी शादी के बंधन में बंध गईं। अब दीपिका की शादी के दिन की तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें वह काफी बदली बदली दिखाई दे रही हैं। 



Deepika Padukone shared her tired photo after attending her best friend wedding with Ranveer Singh
deepika padukone - फोटो : social media

दरअसल, दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर अपनी एक तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह काफी थकी हुई दिख रही हैं। इस तस्वीर को साझा करते हुए दीपिका ने बेहद खास कैप्शन भी लिखा है। उन्होंने तस्वीर के कैप्शन में लिखा- 'जब आप अपनी खास दोस्त की शादी में काफी मस्ती की हो।' सोशल मीडिया पर दीपिका पादुकोण की इस तस्वीर पर फैंस कमेंट कर रहे हैं। 

Deepika Padukone shared her tired photo after attending her best friend wedding with Ranveer Singh
deepika padukone - फोटो : social media

गौरतलब है कि उर्वशी केशवानी की पिछले कुछ दिनों से संगीत और मेहंदी सेरेमनी की तमाम रस्में निभाई गईं जिसमें दीपिका और रणवीर सबसे ज्यादा चर्चा में रहे। शादी के दिन की तस्वीरें और कुछ वीडियो सामने आए हैं। एक वीडियो में शादी की रस्में निभाई जा रही हैं। जिसमें दीपिका अपनी बहन अनीशा के साथ पीछे खड़ी नजर आईं। शादी में दीपिका ने गोल्डन कलर की साड़ी पहनी है। साथ ही हैवी ज्वैलरी कैरी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone shared her tired photo after attending her best friend wedding with Ranveer Singh
deepika padukone - फोटो : social media

संगीत सेरेमनी की एक तस्वीर में दीपिका, बहन अनीशा और मां उज्जवला हैं। दीपिका ने इस दौरान ब्लैक कलर की हैवी ड्रेस कैरी की। साथ ही मैचिंग ज्वैलरी उन पर काफी फब रहे हैं। दीपिका की ये ड्रेस सब्यसाची ने डिजाइन की है। संगीत और मेहंदी सेरेमनी में जहां दीपिका और रणवीर की जोड़ी ने डांस से धूम मचा दिया था वहीं शादी के फंक्शन के दौरान रणवीर सिंह कहीं नजर नहीं आए। संगीत सेरेमनी के दिन दीपिका ने गोल्डन कलर की ड्रेस कैरी की थी। 

विज्ञापन
Deepika Padukone shared her tired photo after attending her best friend wedding with Ranveer Singh
deepika padukone - फोटो : social media

'गली ब्वॉय' में रैपर बनकर दर्शकों के दिलों पर छा जाने वाले रणवीर ने संगीत सेरेमनी के दौरान 'अपना टाइम आएगा' रैप गाया था। रणवीर स्टेज पर हैं तो वहीं दीपिका नीचे खड़ी हैं। रणवीर ने अपने गाने के स्टाइल से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया था। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह जल्द फिल्म 83 में दिखाई देंगे। 

पढ़ें: बोनी के बर्थडे पर जान्हवी का इमोशनल मैसेज, दिल्ली में दोस्ताना 2 का शूट कैंसल, पांच खबरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed