{"_id":"622313588235275d8b5e1879","slug":"deepika-padukone-spotted-at-the-airport-wearing-a-red-outfit-trollers-said-zomato-wali-ladki","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Deepika Padukone Troll: दीपिका पादुकोण का फैशन सेंस देख चकराया फैंस का सिर, मजाक उड़ाते हुए बोले- जोमैटो वाली लड़की","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Deepika Padukone Troll: दीपिका पादुकोण का फैशन सेंस देख चकराया फैंस का सिर, मजाक उड़ाते हुए बोले- जोमैटो वाली लड़की
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Sat, 05 Mar 2022 01:12 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिनकी फिल्मों का फैंस इंतजार करते हैं। दीपिका अपने हर किरदार को बखूबी निभाती हैं, जिस वजह से फैंस एक्ट्रेस की फिल्मों को बेशुमार प्यार करते हैं। दीपिका अपनी फिल्मों से हटके फैशन सेंस की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। एक्ट्रेस कई बार अपने कपड़ों की वजह से ट्रोलिंग का शिकार हो चुकी हैं और इस बार भी कुछ ऐसा हुआ है। हाल ही में, दीपिका को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया, इस मौके पर अभिनेत्री ने जो पहना हुआ था, वो लोगों को कुछ खास पसंद नहीं आया, जिस वजह से अब एक्ट्रेस ट्रोल हो रही हैं।
2 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, दीपिका पादुकोण जब एयरपोर्ट पर नजर आईं, तो अभिनेत्री ने लाल कलर की टर्टल नेक टी शर्ट और लेदर पैंट पहन रखी थी। इसके साथ अभिनेत्री ने लाल कलर की कैप भी कैरी कर रखी थी। दीपिका का ये लुक देख फैंस का सिर चकरा गया। इसी वजह से अब हर कोई उन्हें खरी-खोटी सुना रहा है। कई लोगों ने दीपिका के खराब फैशन सेंस की वजह रणवीर सिंह को बताया है।
3 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
दीपिका के वायरल वीडियो पर एक ट्रोलर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'इनका स्टाइलिस्ट कौन है?' दूसरे यूजर ने लिखा, 'क्या रणवीर सिंह उनके स्टाइलिस्ट बन गए हैं।' अन्य यूजर ने लिखा, 'ये रणवीर सिंह बन गई है।' इसके अलावा, कुछ यूजर्स ने दीपिका पादुकोण को जोमैटो गर्ल भी कहा। एक यूजर ने लिखा, 'पूरी जोमैटो वाली लड़की लग रही है।' अन्य यूजर ने लिखा, 'जोमैटो गर्ल।' बाकी यूजर्स ने भी इसी तरह के कमेंट कर दीपिका को ट्रोल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दीपिका पादुकोण
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका फिल्म 'गहराइयां' में नजर आई थीं। वहीं, अब दीपिका फिल्म 'पठान' में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी। कुछ समय पहले ही, फिल्म का इंट्रो वीडियो शेयर किया गया, जिसमें फिल्म की रिलीज डेट 25 जनवरी, 2023 बताई गई। इसके अलावा, दीपिका फिल्म 'फाइटर' में भी दिखाई देंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।