{"_id":"5ca6cdc8bdec22141231fd5b","slug":"deepika-padukone-spotted-in-delhi-market-while-shooting-chhapaak-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली के बाजारों में इस ड्रेस में घूमती रहीं दीपिका पादुकोण, पहचान न पाए लोग","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दिल्ली के बाजारों में इस ड्रेस में घूमती रहीं दीपिका पादुकोण, पहचान न पाए लोग
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Fri, 05 Apr 2019 12:50 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Deepika Padukone
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की अपकमिंग फिल्म 'छपाक' (Chhapaak) का लुक कुछ दिन पहले सामने आया था। इस फिल्म में दीपिका एसि़ड अटैक पीड़िता लक्ष्मी का किरदार निभा रही हैं। वहीं अब दीपिका का इस फिल्म का दूसरा लुक सामने आया है जिसमें वह दिल्ली के जनपथ बाजार में नजर आई। तस्वीरों में दीपिका को पहचानना मुश्किल हो रहा है।
2 of 5
Deepika Padukone Chhapaak look
- फोटो : instagram
इन तस्वीरों में दीपिका ने साधारण सा पीले रंग का कुर्ता पहना हुआ है। करीब से खींची गई इस तस्वीर में दीपिका का मेकअप साफ नजर आ रहा है। जिसे देखकर इतना तो जरूर कहा जा सकता है कि वह काफी शानदार हुआ है। दीपिका बीते कई दिनों से दिल्ली में हैं और इस फिल्म की शूटिंग कर रही हैं।
3 of 5
chhapaak
- फोटो : social media
दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने कुछ दिन पहले ही इस फिल्म का पहला लुक सोशल मीडिया पर शेयर किया था। शादी के बाद 'छपाक' (Chhapaak) दीपिका की पहली फिल्म हैं। इस फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। मेघना गुलजार के निर्देशन में बन रही 'छपाक' से लक्ष्मी अग्रवाल लगातार चर्चाओं में हैं। लक्ष्मी अग्रवाल वहीं एसिड पीड़िता हैं जिन पर छपाक फिल्म आधारित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
laxmi agarwal
- फोटो : file photo
22 अप्रैल 2005 को जब लक्ष्मी अग्रवाल 15 साल की थीं तब एक युवक ने उन पर तेजाब फेंक दिया था। युवक चाहता था कि लक्ष्मी अग्रवाल शादी के प्रपोजल को स्वीकार कर लें लेकिन उनके मना करने पर चेहरे पर तेजाब फेंक दिया। आपको बता दें, लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी पर आधारित 'छपाक' 10 जनवरी 2020 को रिलीज होगी।
विज्ञापन
5 of 5
padmaavat
- फोटो : file photo
'छपाक' फिल्म को फॉक्स स्टार, दीपिका पादुकोण का 'केए एंटरटेनमेंट' और मेघना गुलजार मिलकर प्रोड्यूसर कर रहे हैं। इससे पहले दीपिका पादुकोण संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' में नजर आई थीं। इस फिल्म में दीपिका के साथ रणवीर सिंह और शाहिद कपूर मुख्य भूमिका में थे। फिल्म को अच्छा रिस्पांस मिला था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।