फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दीपिका ने बर्फ का गोला खाते बच्चे की तस्वीर शेयर कर लिखा-'मेरे पति, मेरे दोस्त, मेरे प्रेमी...'

Sun, 07 Jul 2019 01:48 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: भावना शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2019 01:48 PM IST
विज्ञापन
deepika padukone wishes birthday to his husband ranveer singh
deepika padukone - फोटो : social media
रणवीर सिंह ने 6 जुलाई को अपना 34वां बर्थडे सेलिब्रेट किया । इस मौके पर पत्नी दीपिका पादुकोण ने भी उन्हें खास तरह से विश किया । दीपिका ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह के बचपन की फोटो शेयर की है । इस तस्वीर में रणवीर बर्फ का गोला खाते हुए नजर आ रहे हैं । साथ ही दीपिका ने रणवीर के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा । 
deepika padukone wishes birthday to his husband ranveer singh
ranveer singh - फोटो : social media
दीपिका लिखती हैं, 'संवेदनशील और भावनात्मक, ख्याल रखने वाला और दयालु, उदार और सौम्य, मजाकिया और बुद्धिमान, रमणीय और वफादार ... इन सब के साथ बहुत कुछ ... मेरे पति, मेरे दोस्त, मेरे प्रेमी, मेरे विश्वासपात्र ... लेकिन अधिक से अधिक बार नहीं, मेरा बच्चा, मेरा बच्चा, मेरा अनानास, मेरी धूप, मेरा इंद्रधनुष ... तुम हमेशा के लिए हमेशा इस तरह से रह सकते हो ... आई लव यू'' ।
deepika padukone wishes birthday to his husband ranveer singh
ranveer singh - फोटो : social media
बता दें कि रणवीर सिंह ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक बेहद खास तोहफा दिया। दरअसल, रणवीर ने अपनी अगली फिल्म '83' का फर्स्ट लुक रिलीज किया था । इस लुक में रणवीर सिंह हू-ब-हू कपिल देव की तरह नजर आ रहे हैं । यह फिल्म साल 1983 में हुए वर्ल्ड कप पर आधारित है । इसमें रणवीर, कपिल देव का रोल निभा रहे हैं ।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Sensitive & emotional,caring & compassionate,generous & gentle,funny & intelligent,delightful & faithful...all this and so much more... To my husband,my friend,my lover,my confidante...but more often than not,my child,my infant,my toddler,my dot,my pineapple,my sunshine,my rainbow...May you forever and always be this way...I love you...❤️

A post shared by Deepika Padukone (@deepikapadukone) on

विज्ञापन
विज्ञापन
deepika padukone wishes birthday to his husband ranveer singh
Ranveer Singh - फोटो : social media
इस लुक में रणवीर सफेद जर्सी पहने हैं और उनके हाथ में बॉल है । लुक को शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा, 'मेरे खास दिन पर प्रेजेंट करता हूं हरियाणा का तूफान कपिल देव ।' फैंस को रणवीर का ये लुक बेहद पसंद आया है । बता दें कि साल 1983 में हुए क्रिकेट वर्ल्डकप में भारत ने वेस्ट इंडीज के खिलाफ ऐतिहासिक जीत हासिल की थी । 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

The first look of #83 is out!! Aren’t we all so excited to see @ranveersingh as Kapil Dev? . . Happy happy birthday to my most favourite person on this planet! I hope you’re having a wonderful day. Wishing you lots of love ad happiness. Thank you for inspiring me every single day and for giving us the best gift on your birthday❤️

A post shared by Ranveer Singh FC (@ranveerslays) on

विज्ञापन
deepika padukone wishes birthday to his husband ranveer singh
Ranveer Singh - फोटो : amar ujala mumbai
फिल्म के लिए रणवीर कड़ी मेहनत कर रहे हैं । कपिल देव ने खुद रणवीर को क्रिकेट की ट्रेनिंग दी है । उन्होंने कपिल देव की तरह लगने के लिए उनके साथ वक्त बिताया और उनसे जुड़ी छोटी- छोटी बातों को सीखने की कोशिश की। वहीं दीपिका भी इस फिल्म में कपिल देव की पत्नी का किरदार निभाएंगी । फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं ।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed