फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस दिन से शुरू होगी दीपिका पादुकोण की अगली फिल्म की शूटिंग, समंदर किनारे लगेगा मुंबई के सितारों का मेला

Wed, 09 Sep 2020 04:33 PM IST
Avinash Pal अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Avinash Pal Updated Wed, 09 Sep 2020 04:33 PM IST
विज्ञापन
Deepika Padukone New Movie 2020: Actress is returning to work after Covid-19 shutdown and begin by shooting Shakun Batra film Starring siddhant chaturvedi ananya pandey too
Deepika Padukone - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

लगभग छह महीने के आराम के बाद अभिनेत्री दीपिका पादुकोण एक बार फिर से अपना काम शुरू करने के लिए तैयार हैं। वह शकुन बत्रा की अघोषित शीर्षक वाली अगली फिल्म की शूटिंग के लिए आने वाले शुक्रवार यानी 11 सितंबर को गोवा के लिए रवाना होंगी। हालांकि उससे पहले वह अपने कुछ दूसरे काम यहां मुंबई में ही निपटाएंगी। दीपिका के साथ फिल्म के दूसरे मुख्य अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी और अनन्या पांडे भी उनके साथ होंगे।

Deepika Padukone New Movie 2020: Actress is returning to work after Covid-19 shutdown and begin by shooting Shakun Batra film Starring siddhant chaturvedi ananya pandey too
ananya pandey - फोटो : instagram

शकुन बत्रा के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म की चर्चा काफी लंबे समय से चल रही है लेकिन अभी तक निर्माताओं ने इस फिल्म का नाम घोषित नहीं किया है। फिल्म से जुड़ी सभी जानकारियों को इतना गुप्त रखा गया है कि दीपिका, अनन्या और सिद्धांत का इस फिल्म में किरदार क्या है? उनकी वेशभूषा क्या रहेगी? और फिल्म की कहानी किस बारे में है? यह तक सामने नहीं आया है। अब बहुत ही जल्द इस फिल्म की शूटिंग गोवा में शुरू होने जा रही है तो धीरे-धीरे जानकारियां भी आना शुरू हो जाएंगी।

Deepika Padukone New Movie 2020: Actress is returning to work after Covid-19 shutdown and begin by shooting Shakun Batra film Starring siddhant chaturvedi ananya pandey too
siddhant chaturvedi - फोटो : social media

वैसे इस फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में ही शुरू होने वाली थी। मार्च के महीने में दीपिका, अनन्या और सिद्धार्थ के साथ शकुन बत्रा श्रीलंका के लिए रवाना होने को तैयार थे। लेकिन, कोरोना वायरस ने इन सब की रफ्तार को रोक दिया। विश्वव्यापी लॉकडाउन के कारण वह अपने कलाकारों और कर्मचारियों के साथ लोकेशन पर नहीं पहुंच पाए और शूटिंग शुरू करने में देरी हो गई। अब क्योंकि देश से विदेश जाने वाली सुविधाएं फिलहाल बंद हैं इसलिए निर्माताओं ने फिल्म की शूटिंग को गोवा में शुरू करने का फैसला किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Padukone New Movie 2020: Actress is returning to work after Covid-19 shutdown and begin by shooting Shakun Batra film Starring siddhant chaturvedi ananya pandey too
deepika padukone - फोटो : instagram

मुंबई से गोवा के लिए टीम शुक्रवार को रवाना तो हो जाएगी लेकिन काम उसके कुछ दिन बाद शुरू होगा। जाहिर है कि उससे पहले टीम को मिलकर वहां की तैयारियां और व्यवस्थाएं चौकस करनी होंगी। भले ही फिल्म की शूटिंग शुरू नहीं हो पाई लेकिन इस दौरान भी दीपिका इस फिल्म के किरदार की तैयारियां अपने घर में रहकर ही करती रहीं। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ऑनलाइन कुछ योगा सत्रों में भी भाग लिया। साथ ही शकुन को भी फिल्म की पटकथा पर दोबारा थोड़ा और मजबूत काम करने का मौका मिल गया।

विज्ञापन
Deepika Padukone New Movie 2020: Actress is returning to work after Covid-19 shutdown and begin by shooting Shakun Batra film Starring siddhant chaturvedi ananya pandey too
deepika padukone - फोटो : instagram

दीपिका हिंदी सिनेमा की सबसे व्यस्त अभिनेत्रियों में से एक हैं। उनका नाम हॉलीवुड फिल्म 'द इंटर्न' के हिंदी रिमेक से भी जुड़ा हुआ है। दीपिका का नाम प्रभास की एक अखिल भारतीय फिल्म से भी जुड़ गया है। इस फिल्म का निर्देशन नाग अश्विन करेंगे। बता दें कि इसके अलावा दीपिका, रणवीर सिंह के साथ 83 में भी नजर आएंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed