फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

DeepVeer Wedding: रणवीर-दीपिका को साथ देखकर रो पड़े बाराती, सोशल मीडिया पर खुद बयां किया वाकया

Tue, 13 Nov 2018 09:59 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 13 Nov 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
Deepika Ranveer wedding latest update from Baarati
Deepika and Ranveer - फोटो : twitter

दीपिका और रणवीर की शादी की रस्में पहले ही शुरू हो चुकी हैं। 14 और 15 नवंबर को यह दोनों शादी के बंधन में बंध जाएगा लिहाजा आज इन दोनों की मेहंदी की रस्म होगी। इस बीच इन दोनों की शादी से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है। यह जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि बारातियों ने खुद सोशल मीडिया पर दी।

Deepika Ranveer wedding latest update from Baarati
Deepika and Ranveer - फोटो : twitter

रणवीर और दीपिका की शादी के लिए बारातियों की पहली झलक सोमवार को ही आ गई थी। निताशा गौरव नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से कई सारी तस्वीरें पोस्ट की गई थीं। इन तस्वीरों में दीपवीर की शादी और लड़के साइड की लेडीज कैप्शन दिया गया था। इन पोस्ट के जरिए इन लोगों ने बाराती होने का दावा किया था। वहीं अब इस अकाउंट से दीपिका और रणवीर की शादी से जुड़ा नया अपडेट आया है।

Deepika Ranveer wedding latest update from Baarati
deepveer wedding - फोटो : Instagram

निताशा गौरव ने ट्वीट किया - 'तस्वीर तो नहीं है लेकिन इन दोनों को एक साथ देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। मैं अपने आंसुओं को रोक नहीं पा रही हूं। यह आंसू खुशी के आंसू हैं।' निताशा गौरव के इस ट्वीट के बाद दीपवीर के फैंस एक के बाद इस पोस्ट पर कमेंट करने लगे। एक यूजर ने लिखा - 'आपने हम लोगों के बारे में सोचा और शादी से जुड़ी जानकारी दी इसके लिए शुक्रिया। इन दोनों को एक साथ देखकर प्यार वाली खुशी को इमेजिन कर सकती हूं।'




 

विज्ञापन
विज्ञापन
Deepika Ranveer wedding latest update from Baarati
deepveer wedding - फोटो : amar ujala
इसके साथ ही एक और यूजर ने लिखा - 'काश में उन दोनों को देख पाती। वह दोनों सबसे अच्छे कपल लग रहे होंगे। जहां कुछ यूजर्स ने दीपिका और रणवीर को शादी की शुभकामनाएं दी तो वहीं कुछ यूजर्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेसब्र दिखे।' आपको बता दें, दीपिका और रणवीर दो रीति-रिवाजों से शादी कर रहे हैं।


 
विज्ञापन
Deepika Ranveer wedding latest update from Baarati
deepveer
एक कोंकणी और दूसरी सिंधी। इन दोनों की शादी 14 और 15 नवंबर को है। शादी की तरह दो रिसेप्शन भी यह कपल होस्ट करेगा। इस शादी में कुछ करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही शामिल होंगे। कहा जा रहा है कि यह दोनों शादी में सब्यसाची की ड्रेस पहनेंगे। जानकारी के मुताबिक दीपिका 14 नवंबर को साड़ी और 15 नवंबर को लहंगा पहनेंगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed